कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के घर में डकैती एस एस पी हुए शख्त दिए टीमे गठित कर दिए शख्त निर्देश,!

 


स संपादक शिवाकांत पाठक,,!


( दिन-दहाड़े घर में घुसे तीन बेखौफ़ बदमाश, बेटी को बंदूक की नोंक पर बंधक बनाया; मचा हड़कंप,,)



सुबह 11 बजे की घटना:वारदात मंगलवार 26 अगस्त सुबह करीब 11 बजे की है. बताया जा रहा है कि शिवालिक नगर के टी कलस्टर स्थित एक मकान में होटल कारोबारी चौधरी गुलवीर सिंह रहते हैं. रोजाना की तरह वो सामने पार्क में टहल रहे थे. उनकी बेटी घर पर अकेले मौजूद थी. इसी दौरान तीन लोग अचानक घर में घुसे. इसमें से एक बदमाश ने हेलमेट पहना हुआ था, दूसरे ने चेहरे पर कपड़ा लपेटा था और तीसरे ने मास्क पहना था. तीनों असलहे की नोक पर गुलवीर सिंह की बेटी को आतंकित कर कमरे में अंदर ले गए. फिर उसको बाथरूम में बंद कर दिया.


कार को बदमाशों ने हरिद्वार-दिल्ली हाईवे छोड़ा:इसके बाद तीनों बदमाशों ने पूरे घर को खंगाला. बदमाश घर से 10-15 हजार रुपए की नकदी, एक लाइसेंसी रिवॉल्वर, जेवरात और कार लेकर फरार हो गए. आरोपी सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी साथ ले गए. पिता गुलवीर सिंह के लौटने पर बेटी ने पूरी आपबीती बताई. इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. लूट की खबर मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया. तुरंत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. होटल कारोबारी की कार को बदमाशों ने हरिद्वार-दिल्ली हाईवे छोड़ दिया.


बदमाश उनके घर से करीब 10-15 हजार कैश, सोने के जेवरात (20 तोले) और रिवॉल्वर की कार्टेज ले गए हैं. उनकी कार भी चुराकर ले गए थे. हालांकि, कार को पथरी पावर हाउस के पास छोड़ दिया था. 


पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी:ज्यादा जानकारी देते हुए हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए गए हैं. जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.


मेरा अपना सुझाव,, 👉,, समाज में होने वाले अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस विभाग का गठन किया गया, बेशक पुलिस विभाग पूरी तरह से अपराधों की रोकथाम हेतु कामयाबियाँ हांसिल कर रही है,, एस एस पी हरिद्वार के कुशल नेतृत्व में किसी भी तरह की घटना का पर्दा फास होने में ज्यादा समय नहीं लगता,, और क़ोई भी अपराध कब घटित हो जाये यह कहा नहीं जा सकता क्यों कि अपराध होने की प्रतिक्रिया जबसे संसार बना है तभी से जारी है,,,, जहाँ तक मेरा मानना है कि क़ोई भी अपराधी यदि अपने जीवन में प्रथम बार अपराध करने की पुनरावृति नहीं करता तो अवश्य ही अपराध के पीधे क़ोई महत्वपूर्ण वज़ह रही होगी जैसे संगत या अन्य कारण,,लेकिन यदि एक ही व्यक्ति द्वारा बार बार अपराध किया जा रहा हो,, यानि कि कई बार मुकदमे लिखे गये हों तो वह आदतन अपराधी की श्रेणी में आता है,, ऐसे अपराधियों को चिन्हित कर जिला बदर या गुंडा एक्ट आदि की कार्यवाही भी तमाम घटनाओ पर विराम लगाने मे महत्वपूर्ण साबित हो सकती है 🙏

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

शाबास सिडकुल पुलिस,,नवोदय नगर की घटना पर एक्टिव पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा कातिल,!