कुंम्भ मेला कार्यो में लाये तेजी ! आयुक्त गढ़वाल मंडल !


कुंभ मेला कार्यो में लाये तेजी  ! आयुक्त गढ़वाल मंडल! मुकेश राणा प्रादेशिक र्काइम ब्यूरोचीफ उत्तराखंड ! हरिद्वार,05.02.2020- आयुक्त गढवाल मण्डल रवि नाथ रमन ने मेला नियन्त्रण भवन सीसीआर हरिद्वार मे बैठक लेते हुये कहा कि कुम्भ मेला 2021 के कार्याे में तेजी लाएं।  उन्होने कार्याे में गुणवत्ता और पारदर्शिता पर बल देने को कहा। सभी विभाग कार्य सामग्री के गुणवत्ता की जांच के लिए थर्ड पार्टी का उपयोग करे। साइड पर इन्जिनियर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें तथा कार्यो को ठेकेदार के भरोसे न छोडें।
अभी तक कुम्भ मेला में कुल 202 करोड के कार्य स्वीकृत है, मार्च 2020 तक 250 करोड के कार्य स्वीकृत हो जायेगें तथा 81 करोड रूपये विभिन्न कार्यो हेतु अवमुक्त कराया गया है। लोक निर्माण  विभाग के 11कार्य,सिचाई विभाग 13 कार्य,पेयजल निगम 8 कार्य,जल संस्थान 09 कार्य,गृह विभाग के 05 कार्य सहित कुल 44 कार्य गतिमान है।
आयुक्त गढवाल ने निर्देश दिया कि लोक निर्माण विभाग,विद्युत,पेयजल निगम, आदि  स्ंास्थान आपस मे समन्वय स्थापित करते हुये कार्य करे ताकि  बार-बार सडक खोदने से बचा जा सके। इसके लिए एक कमेटी बना ली जाये। इस कमेटी में पुलिस प्रशसन सहित तकनीकी सेल के अधिकारी सम्मिलित होगे और इस संबंध में साप्ताहिक बैठक की जाऐ। विद्युत विभाग को निर्देश दिया कि सडक मार्ग पर पडने वाले विद्युत पोलो को हटा लिया जाये।
इस अवसर पर जिलाधिकारी सी रविशंकर, अपर मेलाधिकारी हरवीर सिंह,एस.पी.कुम्भ मनोज कत्याल,अधिशासी अभियन्ता तकनीकी सेल,हरीसंत,तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

शाबास सिडकुल पुलिस,,नवोदय नगर की घटना पर एक्टिव पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा कातिल,!