कोलकाता की घटना पर आगरा में सैंडल-मार्च सड़कों पर उतरीं पीली सेना की महिलाएं। आगरा उत्तर प्रदेश।

 



स.संपादक शिवाकांत पाठक।


( कोलकाता की घटना पर जताया विरोध, बोलीं- हत्यारों को फांसी की सजा हो )


कोलकाता रेप कांड के विरोध में आगरा में महिलाओं ने सैंडिल लेकर प्रदर्शन किया।

कोलकाता रेप कांड के विरोध में आगरा में महिलाओं ने सैंडिल लेकर प्रदर्शन किया।

कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुई घटना के विरोध में रविवार को आगरा में सशक्त पीली सेना की कार्यकर्ताओं ने सैंडल मार्च निकाला। महिलाएं सैंडल और चप्पल लेकर सड़कों पर उतरीं। इस दौरान उनके हाथ में बेलन, चिमटा भी था।



महिलाओं ने कहा- कि पूरे देश में रेप, हत्या जैसी घटनाएं हो रही हैं। मगर, हत्यारे खुले आम घूम रहे हैं। पीली सेना इस मार्च के जरिए संदेश देना चाहती है कि महिलाओं को कमजोर न समझा जाए।


आगरा में रविवार दोपहर को पीली सेना की अध्यक्ष शबाना खंडेलवाल के नेतृत्व में महिलाओं ने एमजी रोड पर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाएं हाथ में सैंडिल, बेलन, चिमटा लेकर मार्च निकाला। महिला सेना अध्यक्ष शबाना खंडेलवाल का कहना था कि कोलकाता में जिस तरह से महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या की गई, वो काफी दुखद है।


उन्होंने आगे कहा- ये केवल कोलकाता में नहीं हुआ, बल्कि देश के कई राज्यों में इस तरह की घटनाएं हुई हैं। आगरा में मस्जिद के अंदर महिला की हत्या का आरोपी अभी तक नहीं पकड़ा गया। आखिर इन बेटियों को इंसाफ कब मिलेगा।


उन्होंने कहाकि जब जब घटनाएं होती हैं, तब तब लोग श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडिल मार्च निकालते हैं। हम इस प्रदर्शन के जरिए ये बताना चाहते हैं कि महिलाओं को कमजोर न समझा जाए। आखिर किस सरकार में बेटियां सुरक्षित महसूस करेंगी। हमारी मांग है कि बेटियों के साथ दरिंदगी करने वालों को हमारे हवाले किया जाए।


अगर प्रशासन उन्हें सजा देने में फेल तो हम उन्हें सजा देंगे। महिलाएं चूडियां पहनती है, इसका मतलब ये नहीं कि वो कमजोर हैं। महिलाएं झांसी की रानी हैं, मां दुर्गा का रूप हैं। अगर वो दरिंदे हमारे हाथ लग गए तो सारी महिलाएं मिलकर उनको सजा देंगी। दरिंदों को केवल फांसी की सजा दी जाए, यही मांग है।


समाचारों एवम् विज्ञापनों हेतु सम्पर्क करें,,9897145867

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए सटोरिया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री बरामद,!थाना सिडकुल,!

ॐ शांति बिहार में जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,!थाना सिडकुल,,!

कावड़ की सेवा में दिन-रात: SPO जवानों की बिना थके ड्यूटी,!