शर्मनाक, पिता किया बेटी से बलात्कार!क्राइम ब्यूरो रिपोर्ट शहीद अहमद!
स. संपादक शिवाकांत पाठक!
अल्मोड़ा
एक और जहां पिता और बेटी का रिश्ता पवित्र होता है, यह दिल का रिश्ता होता है , इस रिश्ते में किसी भी प्रकार का भय नहीं रहता, लेकिन यहां तो रक्षक ही भक्षक बन गया। अल्मोड़ा से एक ऐसा मामला सामने आया जहां पिता ने इस रिश्ते की मर्यादाओं की सीमा पार करते हुए इस रिश्ते को कलंकित कर दिया। जी हां अल्मोड़ा में अपनी 7 साल की मासूम बेटी से दुष्कर्म करने की एक शर्मनाक घटना शुक्रवार को जिले में सामने आई है।
जहां मासूम बच्ची ने अपने पिता पर ही दुष्कर्म का आरोप लगाया है। बच्ची के मेडिकल के बाद पुलिस ने उसकी मां की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना बीते गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। शुक्रवार देर शाम पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित बच्ची की मां ने गुरुवार रात आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम में इस घटना की जानकारी दी। महिला ने पुलिस को बताया कि वह अल्मोड़ा तहसील के एक गांव की रहने वाली है। गुरुवार रात करीब नौ बजे उसके पति ने उसे पीट दिया। किसी तरह उसने जंगल में भागकर जान बचाई। जब वह वापस घर लौटी तो बेटी ने उसे बताया कि पिता ने उसके साथ गलत हरकत की है।
महिला ने बताया कि घर में मौजूद उसकी सास ने उसकी बेटी को बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सकीं। शुक्रवार सुबह बच्ची को मेडिकल के लिए अल्मोड़ा लाया गया। पुलिस ने मां की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। शुक्रवार देर शाम उसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Comments
Post a Comment