जनपद हरिद्वार वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं! राजीव शर्मा ( अध्यक्ष नगर पालिका शिवालिक नगर)

 


हरिद्वार!




संपादक शिवाकांत पाठक उत्तराखंड!


नवोदय नगर वार्ड नंबर 13 के कर्मठ कार्यकर्ता चेयर मैन प्रतिनिधि दीपक नौटियाल जी के साथ धार्मिक स्थलों की सफाई के लिए विचार विमर्श करते अध्यक्ष राजीव शर्मा 

माननीय प्रधान मंत्री मोदी जी के हर सपने को साकार रूप देने के लिए कृत संकल्पित विकास पुरुष के नाम से अपनी अलग पहचान बनाने वाले राजीव शर्मा अध्यक्ष नगर पालिका शिवालिक नगर ने जनपद हरिद्वार वासियों एवं देश व प्रदेश वासियों प्रकाश पर्व शुभ दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि



नगर पालिका शिवालिक नगर में अंधकार पर प्रकाश की विजय हेतु प्रकाश व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने हेतु प्रयासरत अध्यक्ष राजीव शर्मा 


असतो मा सद्गमय।

तमसो मा ज्योतिर्गमय।

मृत्योर्मा अमृतं गमय।

ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः ॥

अर्थात्

असत्य से सत्य की ओर।

अंधकार से प्रकाश की ओर।

मृत्यु से अमरता की ओर।

ॐ शांति शांति शांति।।



अर्थात् इस प्रार्थना में अंधकार से प्रकाश की ओर जाने की कामना की गई है। दीपों का पावन पर्व दीपावली भी यही संदेश देता है। यह अंधकार पर प्रकाश की जीत का पर्व है। दीपावली का अर्थ है दीपों की श्रृंखला। दीपावली शब्द की उत्पत्ति संस्कृत के दो शब्दों 'दीप' एवं 'आवली' अर्थात 'श्रृंखला' के मिश्रण से हुई है। दीपावली का पर्व कार्तिक अमावस्या को मनाया जाता है। वास्तव में दीपावली एक दिवसीय पर्व नहीं है, अपितु यह कई त्यौहारों का समूह है




, जिनमें धन त्रयोदशी अर्थात धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज सम्मिलित हैं। दीपावली महोत्सव कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी से शुक्ल पक्ष की दूज तक हर्षोल्लास से मनाया जाता है। धनतेरस के दिन बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। तुलसी या घर के द्वार पर दीप जलाया जाता है। नरक चतुर्दशी के दिन यम की पूजा के लिए दीप जलाए जाते हैं। गोवर्धन पूजा के दिन लोग गाय-बैलों को सजाते हैं तथा गोबर का पर्वत बनाकर उसकी पूजा करते हैं। भैया दूज पर बहन अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसके लिए मंगल कामना करती है। इस दिन यमुना नदी में स्नान करने की भी परंपरा है। मान्यताएं भले ही विभिन्न हों परन्तु सम्पूर्ण देश में यह प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है!


निष्पक्ष समाचारों के लिए संपर्क करें📲 9897145867

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

शाबास सिडकुल पुलिस,,नवोदय नगर की घटना पर एक्टिव पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा कातिल,!