श्री कृष्णा धाम कुरुक्षेत्र में महालक्ष्मी यज्ञ 15 मई रविवार को।



 स. संपादक शिवाकांत पाठक !

हरियाणा संपादक - वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।



कुरुक्षेत्र : श्री कृष्णा धाम आश्रम कुरुक्षेत्र में 15 मई रविवार को आश्रम के महंत महामंडलेश्वर डा. स्वामी प्रेमानंद जी महाराज के सानिध्य में  महालक्ष्मी यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जिसमे रविवार को प्रातः से ही यज्ञ प्रारंभ हो कर उत्तराखंड हरिद्वार से आए विद्वान ब्राह्मणों द्वारा आहुतियां दी जाएगी।

श्री सूक्त पाठ महा मृत्युंजय पाठ जनकल्याण की भावना से संपन्न होगा।

महाराज महामंडेलश्वर प्रेमानंद जी ने बताया की आज विश्व के आर्थिक समस्या के समाधान और रोगों के निवारण के लिए इसे अनुष्ठान की जरूरत है जिसे श्री कृष्णा धाम आश्रम समय समय पर इसे अनुष्ठान का आयोजन करता है।

षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव एवं महाराज जी के शिष्य वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक ने बताया की यज्ञ की पूर्णाहुति दोपहर 12 बजे होगी जिसमे सैंकड़ों की संख्या में वेदपाठी ब्राह्मण,संतसमाज भाग लेंगे। यज्ञ के मुख्य यजमान राजपाल जांगड़ा पालू सहयोगी समाजसेवी ओमी लाल शर्मा, सुभाष जांगड़ा, राजेंद्र भार्गव, सतबीर सिंह, सेवादार मंगल राम इत्यादि होंगे।

दोपहर 12 बजे के बाद भंडारा आयोजित होगा।


समाचारों व विज्ञापनों के लिए संपर्क करें व्हाट्स ऐप नम्बर 9897145867

Comments

Popular posts from this blog

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

नवोदय नगर में घटी बहुत ही दुखद घटना!