शिवशक्ति सेवा समिति के तत्वाधान में रक्तदान शिविर आयोजित! हरीद्वार!

 



स. संपादक शिवाकांत पाठक!




शिवशक्ति सेवा समिति के तत्वाधान में विगत दिनांक 14 मई 2022 को सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक ऐम्स ऋषिकेश एवम् मां गंगा ब्लड बैंक हरीद्वार के सहयोग से सातवां ब्लड डोनेशन कैंप होटल जास्मिन सिडकुल हरिद्वार में संपन्न हुआ जिसमें औद्यौगिक क्षेत्र  सिडकुल के तमाम स्टाफ कर्मियों व समिति के पदाधिकारियों ने 166 यूनिट रक्त दान कर मानव सेवा का जीता जागता उदाहरण पेश किया  ! 




देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि रक्तदान जीवनदान है।



 हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है। इस बात का अहसास हमें तब होता है जब हमारा कोई अपना खून के लिए जिंदगी और मौत के बीच जूझता है। उस वक्त हम नींद से जागते हैं और उसे बचाने के लिए खून के इंतजाम की जद्दोजहद करते हैं।


अनायास दुर्घटना या बीमारी का शिकार हममें से कोई भी हो सकता है। आज हम सभी शिक्षि‍त व सभ्य समाज के नागरिक है, जो केवल अपनी नहीं बल्कि दूसरों की भलाई के लिए भी सोचते हैं तो क्यों नहीं हम रक्तदान के पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें और लोगों को जीवनदान दें। इस मानवता पूर्ण कार्य की आम जनता ने सराहना की है!


समाचारों एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें संपादक शिवाकांत पाठक वॉट्स ऐप नम्बर 9897145867

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए सटोरिया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री बरामद,!थाना सिडकुल,!

ॐ शांति बिहार में जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,!थाना सिडकुल,,!

कावड़ की सेवा में दिन-रात: SPO जवानों की बिना थके ड्यूटी,!