होली पर झूम उठे आई पी एस अजय सिंह सभी के साथ रंगो में रंग गए! हरिद्वार!

 



स. संपादक शिवाकांत पाठक !



आई पी एस अजय सिंह अनुशासन के लिए शख्त माने जाते तो वहीं दूसरी ओर विशेष पर्वों पर वे सभी के साथ इस तरह हिल मील जाते हैं कि जैसे वे सभी के लिए वाकई दिल में स्थान रखते हैं ,,रंगो के त्यौहार होली में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर सराबोर हुए एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह व समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी एवम कर्मचारीगण... होली मिलने आई होल्यारों की टोली के साथ सभी ने जमकर लगाया रंग, खेली होली !




कैंप कार्यालय रोशनाबाद में शुरुआत में पारंपरिक तरीके से एक दूसरे को गुलाल लगाने व गले मिलने से शुरू हुए "होली के त्योहार" में धीरे-धीरे सभी रंग गए।



सर्वप्रथम अबीर गुलाल के बाद फूलों की होली खेली गई थोड़ी ही देर में रंग भरे पानी की फुहार व संगीत की धुन में सभी थिरकने लगे। 



सूक्ष्म जलपान उपरांत सभी के द्वारा एक दूसरे को पुनः होली के पर्व की बधाई देते हुए विदा ली।



एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह द्वारा इसके पश्चात समस्त राजपत्रित अधिकारीगण समेत थाना सिडकुल, कोतवाली रानीपुर एवं शहर कोतवाली जाकर सभी के साथ होली के पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया एवं जनपद में घट रही समस्त छोटी/बड़ी घटनाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


विज्ञापन






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

शाबास सिडकुल पुलिस,,नवोदय नगर की घटना पर एक्टिव पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा कातिल,!