किसान हित में किसान कांग्रेस उत्तराखंड का धरना प्रदर्शन
किसान हित में किसान कांग्रेस उत्तराखंड का धरना प्रदर्शन! हरिव्दार! स्वतंत्रत पत्रकार शिवाकान्त पाठक! आज किसानों की समस्याओं को लेकर किसान कांग्रेस उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री श्री सुशील राठी जी के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय हरिद्वार पर प्रदर्शन किया और ओलावृष्टि से खराब हुई फसल को आपदा घोषित करने, तथा फसल का ₹10000 प्रति बीघा के हिसाब से मुआवजा देने की सरकार से मांग की गयी l पूर्व राज्य मंत्री किरण पाल बाल्मीकि जी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राव अफाक अली जी, प्रदेश सचिव कांग्रेश अभिषेक राकेश जी प्रदेश उपाध्यक्ष इंटक ,अमन कुमार प्रदेश महामंत्री किसान कांग्रेस उत्तराखंड, राजवीर चौहान जी जिला पंचायत सदस्य रोशन लाल जी, प्रदेश महासचिव रूपेंद्र तोमर जी, प्रदेश संयुक्त सचिव रिजवान खान जी, प्रदेश सचिव निजाम पठान जी गढ़वाल मंडल महासचिव रवि प्रकाश जी, सतवीर चौधरी जी, विधानसभा रानीपुर के अध्यक्ष राजू सिंह जी, ब्लॉक अध्यक्ष पुरुषोत्तम जी, महामंत्री प्रयास कटारिया जी, विकी प्रजापति जी, दिनेश कुमार जी, अंशुल कुमार जी, तथा सैकड़ों किसान और किसान कांग्रेस के के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे l
Comments
Post a Comment