अन्न दान ही महादान है समाज सेवी आगे आयें
अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह ने अन्न दान करने की अपील ! हरिव्दार! स. सम्पादक शिवाकान्त पाठक वी ऐस इंडिया न्यूज लाइव परिवार!
हरिद्वार:धार्मिक नगरी हरिद्वार में सैकड़ो की संख्या में आश्रम व अखाड़े है। इन में से अधिकतर आश्रम अन्न छेत्र चलाते है। जिनमे सैकड़ो की संख्या में गरीब संत और घुमंतू लोग भोजन कर अपना जीवन यापन करते है। मगर कोरोना का ख़ौफ़ व सरकार की सख्ती के बाद इन संतो के सामने जीवन यापन का संकट पैदा हो गया है | इस संकट को देखते हुए जिला व कुम्भ मेला प्रसाशन ने पहल करते हुए निजी संस्थाओ और आश्रमों के सहयोग से इन गरीब संतो और घुमन्तुओ को भोजन पैकेट उपलब्ध करवाए | अधिकारियों के अनुसार यह एक संकट का समय है, इस वायरस से बचाने के लिए सरकारी स्तर पर अनेक कार्य किये जा रहे है सबके स्वस्थ्य पर नजर रखने के साथ ही किसी को भूखा भी रहने नही दिया जाएगा साथ ही प्रशासन द्वारा लोगो से अन्न दान करने की अपील भी की गई है |

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें