आपराधिक तत्वों को सलाखों के पीछे की राह दिखा रही एसएसपी डोबाल की टीम!थाना-बुग्गावाला!

 




स संपादक शिवाकांत पाठक,,,


पत्नी का कातिल इरशाद 36 घंटे के भीतर आया हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त में 

बुग्गावाला क्षेत्र का है मामला, सिर फर्श पर पटकने से हुई थी विवाहिता की मौत*


बाइक की चाबी न देने पर पति ने पीट-पीटकर की थी पत्नी की हत्या*


वारदात कर हत्यारोपी पति मौके से हो गया था फरार, तलाश में जुटी थी पुलिस


मृतका के परिजनों ने आरोपी सहित कुल 10 के खिलाफ दर्ज कराया था दहेज हत्या का मुकदमा


दिनांक 15.03.2025 को इशरार पुत्र फक्कर निवासी रसूलपुर कला थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उ0प्र0 की तहरीर पर इरशाद व 09 अन्य के खिलाफ वादी की बहन इशराना को दहेज के लिये प्रताड़ित कर मारपीट करने व इस मारपीट के कारण उक्त विवाहिता की मृत्यु हो जाने के आरोप में थाना बुग्गावाला पर मु0अ0स 12/25 धारा 80(2) BNS बनाम इरशाद आदि मुकदमा पंजीकृत किया गया। 


घटना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये मृतका का पंचायतनामा/पोस्टमार्टम की कार्यवाही कर शव को अन्तिम संस्कार हेतु मृतका के परिजनों को सुपुर्द किया गया । 


घटना की संवेदनशीलता को देखते हुये एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा वारदात कर मौके से फरार हत्या के मुख्य आरोपी पति एवं अन्य आरोपित की गिरफ्तारी एवं घटना के शीघ्र अनावरण के संबंध में दिए गए निर्देश पर गठित पुलिस टीमों द्वारा आरोपित की तलाश शुरु की। 



सक्रिय मुखवीर तन्त्र की मदद से पुलिस टीम ने दिनांक 17/03/2025 को कुड़कावाला तिराह पर बाहर भागने की फिराक मे खड़े इरशाद को जाल बिछाकर दबोचा लिया। पकड़े गए आरोपी को मा0 न्यायालय समक्ष पेश किया जा रहा है। 


पकडा गया आरोपित-

इरसाद पुत्र शफक्कत नि0 ग्राम बन्दरजूड थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार उम्र 35 वर्ष


नाम पता मृतका

इशराना पत्नी इरशाद निवासी ग्राम बन्दरजूड थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार उम्र 33 वर्ष


पुलिस टीम- में

प्रभारी निरीक्षक भगवान महर 

अ0उ0नि0 बिजेन्द्र सिंह 

हे0का0 गोपाल कुमार 

कानि0 हरिओम शामिल रहे,,!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए सटोरिया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री बरामद,!थाना सिडकुल,!

ॐ शांति बिहार में जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,!थाना सिडकुल,,!

कावड़ की सेवा में दिन-रात: SPO जवानों की बिना थके ड्यूटी,!