जो पुरातन को नया करदे उसे नूतन कहेंगे ! राजीव शर्मा अध्यक्ष (नगर पालिका शिवालिक नगर)
स. संपादक शिवाकांत पाठक!
आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि भारत के नवनिर्माण में सहायक माननीय प्रधान मंत्री जी के निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर द्वारा अनेक कार्यक्रम क्षेत्र में लगातार किए जा रहे हैं, इसी क्रम में जनभागीदारी दिवस कचरे से निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी का आयोजन क्षेत्र में किया जा रहा है क्योंकि यह शाश्वत सत्य है कि कोई भी वस्तु इस दुनियां में बेकार या अनुपयोगी नहीं हो सकती बस हर बेकार या पुरानी अनुपयोगी समझी जाने वाली वस्तु को नया रूप देने की प्रेरणा हमारे हृदय में जागृति होना चाहिए ताकि हम उस नया रूप दे सकें जिस प्रकार भू स्खलन से बड़े बड़े पहाड़ों से बड़े बड़े पत्थर गिर कर रेत बनकर सभी के सपनों का घर बनाने में योगदान देते हैं बस इसी तरह हम सभी को भी इस भारत की तस्वीर को नया रूप देना है किसी कवि ने कहा भी है कि"" जो पुरातन को नया करदे उसे नूतन कहेंगे,
वह नहीं नूतन की जो प्राचीनता की जड़ हिला दे!
जो पुरातन को नया कर दे उसे नूतन कहेंगे!!
वह नहीं पूजन कि जो भगवान को भी भक्त कर दे!
भक्त को भगवान कर दे हम उसे पूजन कहेंगे!! राजीव शर्मा जी द्वारा कहे गए शब्द जनता के बीच दिलों में उतरते हुए समा गए!
इसी क्रम में आज कचरे से निर्मित उपयोगी वस्तुओं की प्रदर्शनी का आयोजन कम्युनिटी सेंटर फेज -1 में किया गया जिसमें द नैयर फाउंडेशन के द्वारा कचरे से निर्मित वस्तुओं के बारे में निर्णय किया गया नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा जी द्वारा निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए फाउंडेशन के कार्यों कि सराहना की एवं श्रेष्ठ कचरा उद्यमी का पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर पालिका अधिशाषी अधिकारी चंद्रशेखर शर्मा, सभासद पंकज चौहान, भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र विश्नोई, युवा मोर्चा महामंत्री अंशुल शर्मा, राजेश बालियान ,अजय अरोड़ा , पालिका कर्मी प्रथम चौहान, रितिक तिवारी , विशेष रूप से उपस्थित रहे !
Comments
Post a Comment