बेवफाई के गम में खुद पर हमला पढ़िए क्या है मामला!

 



स. संपादक शिवाकांत पाठक!



हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में लड़की के प्यार में पागल हुए युवक ने धारदार हथियार से अपने ही गले पर किया वार, गंभीर रूप से घायल।


हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में युवक ने धारदार हथियार से अपना गला काट कर किया आत्महत्या का प्रयास।


सिडकुल स्थित सैलो कंपनी चौक पर युवक ने अपने गले पर किया धारदार हथियार से वार।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल युवक को भिजवाया निजी अस्पताल।


युवक के पास से चाकू व एक ब्लेड हुआ बरामद।


युवक ने आत्महत्या करने का प्रयास क्यों किया इस मामले पुलिस के द्वारा जुटाई जा रही है जानकारी।


थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है लेकिन युवक ने इशारे से जानकारी दी है कि उसने अपना गला स्वयं ही काटा है, उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।



घायल युवक के साथी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मेरा मित्र है और मिर्जापुर उत्तर प्रदेश का रहने वाले हैं। पिछले कुछ समय से किसी लड़की से प्यार करता था और उसी से शादी भी करना चाहता था लेकिन लड़की के पिता उनकी शादी करवाने से इंकार कर रहे थे। जिस कारण घायल युवक परेशान चल रहा था।


समाचारों के लिए संपर्क करें9897145867,8630065119,7060908204

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए सटोरिया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री बरामद,!थाना सिडकुल,!

ॐ शांति बिहार में जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,!थाना सिडकुल,,!

कावड़ की सेवा में दिन-रात: SPO जवानों की बिना थके ड्यूटी,!