महा पुरुषों के सदगुणों को जीवन में करें आत्मसात्! योगेन्द्र सिंह रावत (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) हरिद्वार!

 


 स. संपादक शिवाकांत पाठक!






विश्व को सत्य और अहिंसा का संदेश देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर आज श्रीमान एसएसपी हरिद्वार डाॅ0 योगेन्द्र सिंह रावत द्वारा पुलिस लाईन, रोशनाबाद में एवं एसपी क्राइम प्रदीप कुमार राय द्वारा पुलिस कार्यालय में अन्य पुलिस कर्मचारी व अधिकारीगण के साथ श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण किया गया। 





श्रीमान एसएसपी महोदय द्वारा शपथग्रहण के पश्चात अपने उदबोधन में गांधीजी के उच्च विचारों को करीब से जानने हेतु पुस्तक "मेरे सपनों का भारत" को पढ़ने एवं लाल बहादुर शास्त्री जी को याद करते हुए अपने जीवन में इन दोनों महापुरूषों के सद्गुणों को आत्मसात करने हेतु प्रेरित किया। साथ ही जनपद के समस्त थाना एवं कार्यालयों में भी उक्त दोनों महापुरुषों के तस्वीरों पर माल्यार्पण किया गया।इसके अतिरिक्त मतदाताओं द्वारा ली जाने वाली शपथ को भी उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारी गणों द्वारा पढ़ी गई।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए सटोरिया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री बरामद,!थाना सिडकुल,!

ॐ शांति बिहार में जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,!थाना सिडकुल,,!

कावड़ की सेवा में दिन-रात: SPO जवानों की बिना थके ड्यूटी,!