मानव जीवन में नई ऊर्जा का संचार करती है नवरात्रि! राजीव शर्मा (नगर पालिकाअध्यक्ष) शिवालिक नगर हरिद्वार!

 




स. संपादक शिवाकांत पाठक!





बच्चो द्वारा किए गए मनमोहक दृश्य को देख भाव विभोर होकर नगर पालिका शिवालिक नगर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि

हमारे भारतीय पर्व व धार्मिक परंपराएं उत्सव व ईश्वर की भक्ति हमारे जीवन का आधार है साथ ही पूरे देश को एक सूत्र में पिरोती है  क्यों कि भारतीय संस्कृति के अनुसार जब भी महान ज्ञानी ऋषियों मुनियों ने विश्व के कल्याण के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तो "सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे संतु निरामय: के आधार पर सभी के लिए सुखी वी आरोग्यता मांगी है, नगर में सुपर टेक सिस्टम द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव को संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने कहा पवित्र नवरात्र धर्मावलंबियों को एक नई दिशा देने के साथ ही जीवन में नई ऊर्जा का संचार करती है।नवरात्र' क्या है ? यह चैत्र और आश्विन माह में ही क्यों पड़ता है ? इस समय ऋतू परिवर्तन होने का क्या कारण है ? उसका नवरात्र से क्या सम्बन्ध है ? इस अवधि में भौतिक जगत में हलचल क्यों मचने लगती है ? धरती, आकाश, वायुमंडल में परिवर्तन क्यों होने लगते हैं और इन परिवर्तनों के पीछे का रहस्य क्या है ? यह पर्व नौ दिन का क्यों होता है ? इसका नाम 'नवरात्र' ही क्यों है नवदिवस क्यों नहीं ?

नव+रात्रि=नवरात्रि। जहाँ नव रात्रियों की अवधि में जिस पर्व का आयोजन हो उस पर्व का नाम--'नवरात्र' कहलाता है। 

       _यह समय एक विशिष्ट समय होता है। यह वह अवसर होता है जब ब्रह्माण्ड में असंख्य प्रकाश-धाराएँ हमारे 'सौर-मण्डल' पर झरती हैं। ये प्रकाश-धाराएँ एक दूसरे को काटते हुए अनेकानेक त्रिकोणाकृतियां बनाती हैं और एक के बाद एक अंतरिक्ष में विलीन होती रहती हैं  ये त्रिकोण आकृतियां बड़ी ही रहस्यपूर्ण होती हैं। ये भिन्न वर्ण, गुण, धर्म की होती हैं।




मां की आरती और छोटे-छोटे बच्चों द्वारा किए गए मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखकर राजीव शर्मा ने कहा कि बदलते वक्त में चूंकी लोग एक प्रांत से दूसरे प्रांतों में जाकर रोजगार व व्यवसाय के लिए बस रहे हैं इसके कारण वो अपने साथ अपने क्षेत्र की परंपराओं व त्यौहारों को भी ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस वजह से आज सारे देश में सभी क्षेत्रों के त्योहार सामूहिक रूप से मनाए जा रहे हैं, साथ ही उन्हें अंगीकार भी किया गया है राजीव शर्मा ने सुंदर आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। 


समाचारों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9897145867,7060908204

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

शाबास सिडकुल पुलिस,,नवोदय नगर की घटना पर एक्टिव पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा कातिल,!