जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने पी एम के नाम दिया ज्ञापन!

 




स. संपादक शिवाकांत पाठक उत्तराखंड!



(जनसंख्या नियंत्रण कानून ना बना तो देखने को मिलेंगे दुष्परिणाम)


मुकेश राणा की रिपोर्ट




11 जुलाई जनसंख्या दिवस के अवसर पर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम एक ज्ञापन  अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व हरिद्वार को सौंपा गया साथ ही धरना प्रदर्शन कर जनसंख्या नियंत्रण हेतु नारे लगाए प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौहान ने कहा कि विश्व की आबादी का 18 प्रतिशत भार भारत वहन कर रहा है 9 अगस्त वर्ष 2018 में  संगठन के साथ करीब 125 सांसदों ने हस्ताक्षर कर महामहिम राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सौंपा था एवं जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाने की मांग की थी , राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में  22 राज्यों के करीब 400 जिलों में एक साथ संगठन की ओर से ज्ञापन सौंपा गया जिसमें की जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग समय रहते शीघ्र पूरी करने का अनुरोध किया गया है ! ज्ञापन देने वालों में इस मौके पर नितिन चौहान प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड, भानु त्यागी जिला उपाध्यक्ष, नरेंद्र चौधरी, अजीत शुक्ला, नितिन चौधरी, करुण गहलोत, सोनू चौधरी, अजय चौधरी, राहुल शर्मा अमित पुंडीर आदि का रहना हुआ।


समाचारों एवम् विज्ञापनों के लिए संपर्क करें संपादक शिवाकांत पाठक 9897145867

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए सटोरिया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री बरामद,!थाना सिडकुल,!

ॐ शांति बिहार में जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,!थाना सिडकुल,,!

कावड़ की सेवा में दिन-रात: SPO जवानों की बिना थके ड्यूटी,!