क्या आज देखा है आपने चंद्रमा को प्रथ्वी के करीब ?

  


संपादक शिवाकांत पाठक!



नवोदय नगर हरिद्वार से वी एस इन्डिया न्यूज टीम द्वारा लिया गया चांद का फोटो

चांद को लेकर फिल्मी जगत हो या फिर भारतीय संस्कृति सभी ने ना जाने क्या क्या कह डाला यह तो आप जानते ही होंगे ! कभी कहा गया कि ,, चांद को क्या मालूम चाहता है उसे कोई चकोर,, तो कभ चंदा मामा से प्यारा मेरा मामा मेरी आंखों का तारा मेरा मामा ,, वही अब हम भारतीय संस्कृति पर नजर डालें तो श्री कृष्ण अपनी मां से कह रहे हैं ,, मईया मैं तो चन्द्र खिलौना लैहौं ,,, दूसरी ओर चांद पर रहने की कवायद शुरू करने में भी आज का इंसान पीछे नहीं है,, वहीं आपने देखा होगा कि चांद से माह शुरू होता है चांद को देख कर ही ईद मनाने की परंपरा चली आ रही लेकिन चांद इन सब बातों से दूर सिर्फ अपना कार्य पूरी निष्ठा के साथ किए जा रहा है क्यो कि चंद्रमा विधि के विधान के अनुसार अपने उत्तरदायितवों का निर्वाहन भली भांति करने के लिए संकल्प बद्घ था है और रहेगा तभी तो दीर्घायु होने का आशीर्वाद देते समय ऋषि मुनियों द्वारा कहा जाता था जब आकाश में चांद सूरज रहें तब तक तुम्हारा जीवन रहे !

गुरु पूर्णिमा पर आज सुपरमून का दीदार होगा। अगर आप पिछली बार सुपर मून देखने से चूक गए हैं तो आज आपको यह मौका मिला है। आज चंद्रमा की कक्षा उसे पृथ्वी के सामान्य से अधिक करीब लाएगी। इस खगोलीय घटना को सुपरमून कहा जाता है। यह एक खगोलीय घटना है, जिसके दौरान चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब होता है। इस दौरान यदि मौसम साफ हो तो चंद्रमा अधिक चमकीला और बड़ा दिखाई दे सकता है। ज्योतिषों के अनुसार, गुरु पूर्णिमा के मौके पर रुचक, भद्र, हंस और शश नाम के विशेष योग इस बार गुरु पूर्णिमा को खास बना रहे हैं। वहीं वैज्ञानिकों के अनुसार, यह साल की सबसे बड़ी खगोलीय घटना है।


समाचारों एवम् विज्ञापनों के लिए संपर्क करें संपादक शिवाकांत पाठक 9897145867

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

शाबास सिडकुल पुलिस,,नवोदय नगर की घटना पर एक्टिव पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा कातिल,!