हाईवे ज्वालापुर में स्थित अंग्रेजी शराब ठेके में ओवर रेटिंग!हरिद्वार।

 


(तमाम सवालों को जन्म दे रही प्रशासन की चुप्पी)



स. संपादक शिवाकांत पाठक


 हरिद्वार रानीपुर झाल में अंग्रेजी शराब की दुकान पर मालिक की चांदी कट रही है। तो वहीं आबकारी विभाग की मेहरबानी रंग ला रही है। हरिद्वार जिले में अंग्रेजी शराब की दुकानें सरकार को पतीला लगा रही है, हरिद्वार में अंग्रेजी शराब की दुनाक पर ओवर रेटिंग का कोई पहला मामला सामने नही आया है, कई बार आबकारी विभाग को ओवर रेटिंग के बार में ग्राहकों द्वारा दी गई जानकारी सफेद हाथी की तरह साबित हुई है। ग्राहक बड़ी उम्मीद से आबकारी विभाग अधिकारी को फोन कर कार्यवाही की मांग करता है, पर ग्राहक को क्या पता की शिकायत करने पर कुछ हासिल नहीं होने वाला है। उनकी मेहनत की कमाई अंग्रेजी शराब की दुनाक पर खूब चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में 10 रुपए अंग्रेजी शराब पर ओवर रेटिंग के लिए गए थे उसके बाद ग्राहक द्वारा शिकायत कर कंजूमर कोर्ट ने वाइन शॉप मालिक पर 5 लाख का जुर्माना भी लगाया गया था, अंग्रेजी शराब की दुनाक पर काम कर रहे लडको के हौसले इतने बुलंद है की उन्हें किसी भी नियमों की परवाह नहीं है, और किसी भी शराब की बोतल हो या बियर की उनके लिए ओवर रेटिंग लेना एक आम बात बन गई है, ऐसा लगता है की जैसे आबकारी विभाग की मिली भगत से इस काम को अंजाम दिया जा रहा है। जी हां हम बात करे रहे ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अंग्रेजी शराब की दुकान की जहां शराब के बोतलों और बीयर पर ओवर रेटिंग का खेल बड़े पैगामे पर खेला जा रहा है, वाइन शॉप पर काम कर रहे युवक अपनी हैकड़ी दिखाते हुए ओवर रेटिंग रेट बखूबी से ग्राहकों द्वारा वसूल रहें है। हैरत की बात तो यह है कि ग्राहक द्वारा ओवर रेटिंग के बारे में पूछा जाता है तो वाइन शॉप पर काम कर रहे युवकों का कहना यह होता है कि अगर आपको ठंडी बीयर चाहिए तो ₹5 एक्स्ट्रा देने होंगे, नहीं तो आप एमआरपी रेट पर गर्म बीयर ले जा सकते हो, और बात की जाए तो अग्रेजी शराब की तो उनका कहना होता है कि हमें काफी टूट-फूट का नुकसान झेलना पड़ रहा है जिसके चलते आपको इतनी की ही बोतल मिलेगी। अब सोचने की बात यह है की जो सरकार द्वारा अलग-अलग विभाग बनाए गए हैं उसके बावजूद भी आबकारी विभाग अपनी जिम्मेदारी नहीं समझ रहा है और लोगों की जेबों से एमआरपी से ज्यादा पैसे निकालने में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। शहर में चर्चा यह भी है कि आबकारी विभाग द्वारा कभी भी अंग्रेजी शराब के ठेकों पर ग्राहक द्वारा शिकायत करने पर मौके पर नहीं पहुंचते हैं अपना पल्ला झाड़ते हुए मीटिंग का सहारा लेकर बात को टाल देते हैं इससे साबित होता है कि आबकारी विभाग के संरक्षण में ही अंग्रेजी शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग का खेल जोरों शोरों पर चल रहा है। अब आने वाला वक्त ही बताएगा कि कब आबकारी विभाग कुंभकरण की नींद से जागेगा या ग्राहकों द्वारा की गई शिकायत पर वाइन शॉप पर पहुंचकर आबकारी विभाग के अधिकारी कार्रवाई करेंगे।




ग़ौर करें👇




चम्पावत : जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी के निर्देश पर आबकारी विभाग ने शराब की दुकानों के बाहर फ्लैक्सी लगाने का काम शुरू कर दिया है। साथ ही ओवर रेट शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की चेतावनी दी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

शाबास सिडकुल पुलिस,,नवोदय नगर की घटना पर एक्टिव पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा कातिल,!