उमड़ पड़ा कावड़ियों का भारी सैलाब एस पी ओ एवम् पुलिस सतर्क ! हरीद्वार !
संपादक शिवाकांत पाठक !
,शिव का प्रिय मास सावन के दूसरे सोमवार पर आज श्रद्धालु मंदिरों में जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। सुबह चार बजे से शिवालयों में भीड़ देखी गई ?
वहीं हरिद्वार, रोशनाबाद, एवम् आसपास के क्षेत्रों में में कांवड़ियों की बंपर भीड़ उमड़ी हुई है। यहां कांवड़ियों का जल लेकर रवाना होना जारी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कावड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने हेतु पुलिस की मदद करने के लिए कर्मठ लगनशील एस पी ओ की नियुक्ति की गई है जो कि अपनी ड्यूटी तत्परता के साथ निभाते देखे गए , महिला कांस्टेबल सीमा टमटा, दीपक नौटियाल समाज सेवी, एस पी ओ महावीर गुसाईं समाज सेवी,पूरी निष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी को अंजाम देते देखे गए सड़क पर यातायात को सुव्यवस्थित कर कावड़ियों के गंतव्य स्थान जाने हेतु पूरी तरह सतर्क रह कर व्यवस्था बनाते देखे गए !
समाचारों एवम् विज्ञापनों के लिए संपर्क करें संपादक शिवाकांत पाठक 9897145867





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें