नाथीराम चौधरी के छात्र पुत्र को मारी गोली, जिला हॉस्पिटल रेफर,,! स. संपादक शिवाकांत पाठक उत्तराखंड!

 





रिपोर्ट सुरेन्द्र मोहन शर्मा,,, सांसद प्रदीप चौधरी का कागजी कामकाज देखने वाले नाथीराम चौधरी का छात्र पुत्र मुकुल व उसका साथी आशीष के गंगोह से अपने गांव दूधला आते समय मोहड़ा गेट के पास बन्द पड़े ढाबे पर पीछा कर रहे बाईक सवार हमलावरों ने पैर की साँथल पर सटाकर गोली मारी।

        जानकारी के अनुसार ग्राम दूधला निवासी छात्र मुकुल व उसका साथी आशीष गंगोह से अपने गांव दूधला आ रहे थे तो पीछा कर रहे कई बाईक सवार हमलावरों ने गंगोह-दूधला रोड पर गांव मोहड़ा गेट के पास बन्द पड़े ढाबे पर उनकी बाईक के आगे अपनी बाईक अड़ाकर मुकुल के पैर की साँथल में सटाकर गोली मार दी और कई हवाई राउंड फायर कर दहशत फैलाते हुए फरार हो गए। गोली से घायल मुकुल को उसका साथी आशीष सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गंगोह लेकर आया जंहा फर्स्ट एड देकर जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। साथी आशीष के द्वारा गांव दूधला में परिवार को सूचना देने पर मुकुल के परिवारीजनों सहित अन्य गाँवो से भी शुभचिंतक जुट गये। सूचना पर पुलिस कुछ आउटपुटों के आधार को लेकर जाँच में जुट गयी। अति शीघ्र हमलावर पुलिस की पकड़ में होंगे।



समाचारों एवम् विज्ञापनों के लिए संपर्क करें व्हाट्स ऐप नम्बर संपादक शिवाकांत पाठक 9897145867

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

शाबास सिडकुल पुलिस,,नवोदय नगर की घटना पर एक्टिव पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा कातिल,!