कन्या भ्रूण हत्या पर बेटी की मां के लिए अंतिम चीख 👈

 


माता मुझे अभी मत मारो, माता मुझे अभी मत मारो !


दुनियां को कुछ पल तो देखूं , अन्धकार से मुझे उबारो !!


माता मुझे अभी मत मारो !



वादा करती हूं दिल तेरा कभी न दुखने दूंगी !


रिश्ते नाते सभी तोड़ कर तेरे साथ रहूंगी !


बेबस और लाचार दुखी मन की पीड़ा स्वीकारो!!


माता मुझे अभी मत मारो ,,,,



तेरे मूक समर्थन से मां मेरी मृत्यु निकट है !


अपनी व्यथा सुनाऊं किसको यह भारी संकट है !!



अन्तिम चीख सुनो मां मेरी, तुम हिम्मत ना हारो !


माता मुझे अभी मत मारो,,,,,




जीवन जीने के पहले ही मृत्यू मुझे दिखलाई !


गलती क्या थी माता मेरी मुझको नहीं बताई !!


श्राप सभी को देती हूं मानवता के हत्यारो !


माता मुझे अभी मत मारो,,


माता मुझे अभी मत मारो,,,,



कन्या भ्रूण हत्या पर राष्ट्र एवम् जनहित में समर्पित रचना 👇


स. संपादक शिवाकांत पाठक


वी एस इन्डिया न्यूज चैनल दैनिक साप्ताहिक विचार सूचक समाचार पत्र परिवार संपर्क📲9897145867

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

शाबास सिडकुल पुलिस,,नवोदय नगर की घटना पर एक्टिव पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा कातिल,!