पुलिस प्रशासन द्वारा एस पी ओ बनाए जाने पर जिम्मेदारी निभाएं! नवीन शर्मा !

 


शिवाकांत पाठक उत्तराखंड!

रिपोर्ट मुकेश राणा !

द ग्राम टुडे समाचार सेवा,हरिद्वार पुलिस द्वारा कावड़ मेला 2022 को सकुशल संपन्न कराने हेतु हरिद्वार में जनसेवा के इच्छुक संभ्रांत व्यक्तियों को विशेष पुलिस अधिकारी की जिम्मेदारी दी जा रही है। इस विश्वास के साथ कि चयनित व्यक्ति विशेष मेला सकुशल संपन्न कराने में हरिद्वार पुलिस का सार्थक सहयोग करेंगे। 


मेरा सभी एस पी ओ से विनम्र निवेदन है की हरिद्वार पुलिस द्वारा दी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को आपको और हमको मिल कर निभाना है और हर परिस्थिती में हरिद्वार पुलिस के कंधे से कंधा मिलाकर अपनी कर्तव्य निभाने है। इस जिम्मेदारी को अपने अपने क्षेत्र में इस दायित्व का सम्मान करते हुए इमानदारी से अपनी ड्यूटी निभाए एवं अपने क्षेत्र में सतर्क रहकर पुलिस प्रशासन को एक-एक पल की सूचना देते रहे। 


किसी भी प्रकार से अराजकता का माहौल बनने पर पुलिस एवं शिवभक्त कावड़ियों के बीच सेतु का काम करते हुए सामंजस्य बनाने में सहयोग करें ताकि कोई भी वाद-विवाद ना हो। सीधी सी बात ये है कि हाईवे पर हो तो ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखिए और मेला क्षेत्र में हैं तो भीड़ को संभालने का कर्तव्य निभाइए।

एसपीओ बनने के बाद इस जिम्मेदारी को एक अच्छे अवसर के तौर पर लीजिए न कि मौका समझ दुरुपयोग करने की मानसिकता से अपने निजी काम करने के लिए।



समाचारों एवम् विज्ञापनों के लिए संपर्क करें संपादक शिवाकांत पाठक 9897145867 


मुकेश राणा उत्तराखंड प्रभारी 9368922217 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

शाबास सिडकुल पुलिस,,नवोदय नगर की घटना पर एक्टिव पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा कातिल,!