जनता का करोड़ों रुपए लेकर चालबाज फरार !हरिद्वार !

 


स. संपादक शिवाकांत पाठक!


 दर्शन नगर ( रामधाम कालौनी ) रावली महदूद निवासी सत्यकुमार शर्मा नाम का एक शातिर व्यक्ति तमाम लोगों से कमेटी के बहाने करोड़ों रुपए लेकर रातों रात रफूचक्कर हो गया इतना ही नहीं बल्कि ज्वालापुर मुहल्ला नील खुदाना निवासी राशन थोक व्यापारी से करीब आठ लाख का सामान भी ले गया 



क्यों कि दर्शन नगर में उपरोक्त सत्यकुमार की एस के इंटरप्राइजेज के नाम से थोक एवम् फुटकर बिक्री की दुकान भी थी इसलिए ऋषिलाल एंड संस की दुकान से सामान अक्सर ले जाता रहा है तमाम लोग उसकी तलाश में जुट गए वहीं दूसरी ओर हंस ट्रेडिंग कंपनी (ऋषीलाल एंड संस) के रमन हंस ने दिनांक 20-07-2022 को कोतवाली प्रभारी  आर के सकलानी को उपरोक्त घटना की सूचना लिखित तौर पर दी है








 आपको बताते चलें कि इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वालों लोग बाहर से पूरी स्कीम के साथ आकर हरीद्वार में धीमे धीमे अपना वर्चस्व बनाकर लंबी रकम लेकर नौ दो ग्यारह हो जाते हैं जिसकी रोकथाम हेतु प्रशासन ने आज तक कोई भी ठोस नीति नहीं बनाई है इस लिए ये घटनाएं आम होती जा रही है ! अब देखना यह है कि जनता के करोड़ों रुपए लेकर रफूचक्कर होने वाले पर पुलिस प्रशासन किस प्रकार की कारवाही करता है !




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए सटोरिया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री बरामद,!थाना सिडकुल,!

ॐ शांति बिहार में जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,!थाना सिडकुल,,!

कावड़ की सेवा में दिन-रात: SPO जवानों की बिना थके ड्यूटी,!