पूर्व विधायक अपने शब्द वापस लें वरना होगा प्रदेश व्यापी आंदोलन ! ज्ञान प्रकाश पाण्डेय महामंत्री !

 


(कलम कारों में रोष व्याप्त )




संपादक शिवाकांत पाठक!


हरिद्वार। काशीपुर के पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा द्वारा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन,उत्तराखंड के काशीपुर के कुछ पत्रकारों के संबंध में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पुलिस पर अनर्गल दबाव बनाया जा रहा है।जिसका श्रमजीवी पत्रकार यूनियन,उत्तराखण्ड हरिद्वार इकाई द्वारा विरोध करते हुए चीमा के बयान की निंदा की और सिटी मजिस्ट्रेट हरिद्वार के माध्यम से एक ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री को प्रेषित किया है।

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन,उत्तराखंड के हरिद्वार इकाई के महा मंत्री ज्ञान प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि यदि पूर्व विधायक द्वारा काशीपुर पत्रकार साथियों के विरुद्ध की गई अभद्र भाषा के संबंध में शब्द वापस नहीं लिए गए तो प्रदेश नेतृत्व के तहत प्रदेशव्यापी आंदोलन करने को बाध्य होंगे।जिसकी पूरी जिम्मेदारी पूर्व विधायक की होगी।

वही हरिद्वार जिलाध्यक्ष अनूप सिंह सिद्धू ने कहा कि पूर्व विधायक द्वारा बिना जांच के अपराधी करार देकर पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है।जोकि गलत है।


वक्ताओ ने कहा कि यदि पूर्व विधायक अपने वक्तव्य को वापस नहीं है तो प्रदेशभर के श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सभी साथी प्रदेश नेतृत्व में पूर्व विधायक के निवास पर धरना देने को बाध्य होंगे।जिसकी पूरी जिम्मेदारी पूर्व विधायक की होगी।

ज्ञापन देने वालो में अध्यक्ष अनूप सिंह सिद्धू , महामंत्री ज्ञान प्रकाश पाण्डेय , शिवाकांत पाठक प्रदेश कार्यकारणी सदस्य,मुकेश राणा,नवीन कुमार , ,सुधीर चावला ,मित्रपाल ,संजय लाम्बा ,राकेश वर्मा ,संजय शर्मा ,अशोक गिरी ,अनिल कुमुद और पंकज जैसवाल प्रमुख थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए सटोरिया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री बरामद,!थाना सिडकुल,!

ॐ शांति बिहार में जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,!थाना सिडकुल,,!

कावड़ की सेवा में दिन-रात: SPO जवानों की बिना थके ड्यूटी,!