वक्त पड़ने पर सेवा ही नहीं वल्कि अपना लहू देती है उत्तराखंड पुलिस !

 





मुकेश राणा उत्तराखंड प्रभारी!





वैसे तो वर्तमान समय पर अपनी जान हथेली पर रखकर कभी रेस्क्यू तो कभी बाढ़ से प्रभावित लोगों की जान बचाने के लिए उत्तराखंड पुलिस देश में नम्बर वन में गिनी जाती है साथ ही तमाम खोए हुए बैग, पर्स आदि वापस कर ईमानदारी का प्रमाण देकर जनता के दिलों के बीच अपनी अमिट छाप छोड़ने में कामयाब रही है !



चमोली जिले में आई आपदा में लातपा हुए आखिरी व्यक्ति तक राहत बचाव कार्य जारी रहेगा। यह एलान किसने किया था जानते हैं आप यथो राजा तथो प्रजा राजा के साहस , निर्भीकता राष्ट्र प्रेम का अनुकरण उसकी सेना या प्रजा करती है  तभी तो यह ऐलान  उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने किया था ।




हरिद्वार पुलिस का एक सिपाही अपने काम से न केवल सभी का स्नेहपात्र बना हुआ है बल्कि उत्तराखंड के मित्र पुलिस के दावे को भी साकार कर रहा है।

हरकी पैड़ी पुलिस चौकी में तैनात मुकेश डिमरी ड्यूटी के साथ साथ दूसरे मानवीय कार्यों में भी सक्रिय है।वह कभी बेजुबान जानवरों को फल, मूंगफली खिलाता दीखता है तो कभी गरीबों को भोजन बांट रहा होता है।आज मुकेश डिमरी ने जैसे ही अपनी नाइट ड्यूटी पूरी की तो एम्स ऋषिकेश से किसी जरूरतमंद को खून की जरूरत का फोन आ गया तो फिर डिमरी वहां खून देने पहुंच गया। एम्स  ऋषिकेश में एडमिट धीरज मणि का ऑपरेशन आज होना था जिनको बी नेगेटिव ब्लेड की अमर्जेंसी जरुरत थी।यह ब्लड एम्स में  उपलब्ध नहीं था।जवान मुकेश डिमरी का ब्लड ग्रुप बी पाज़ीटिव है जो आमतौर पर उपलब्ध नहीं होता। मुकेश डिमरी को जब इसकी सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत एम्स पहुंचकर रक्तदान किया और मरीज की जान बचाई।

 रक्त मिल जाने पर मरीज के परिजनों ने डिमरी के साथ साथ उत्तराखंड पुलिस का भी आभार व्यक्त किया जिसके जवान के समय पर किये रक्तदान सहयोग से उनके मरीज के प्राणों की रक्षा हो सकी। सिपाही मुकेश डिमरी के इस योगदान की सभी सराहना कर रहे हैं।




निर्फीक समाचारों एवम् विज्ञापनों के लिए संपर्क करें 📲 संपादक शिवाकांत पाठक 9897145867

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

शाबास सिडकुल पुलिस,,नवोदय नगर की घटना पर एक्टिव पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा कातिल,!