हंसता हुआ नूरानी चेहरा,,,फिर दो नए चेहरे होंगे चुनावी रण में आमने-सामने।पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड।

 


स.संपादक शिवाकांत पाठक।


( कसमें वादे प्यार वफ़ा सब बातें हैं बातों का क्या,,? )




सिंहासन यानि कि कुर्सी की जंग सदियों से चली आ रही है ठीक उसी तरह से जैसे कि देवता और दानवों की जंग सदियों से चली आ रही है,, कभी देवता जीत जाते हैं तो कभी दानव,, क्यों कि संसार परिवर्तन शील है कोइ भी कितना भी दिमाग क्यों न लगाए लेकिन जीत सदैव किसी भी एक ही व्यक्ति, समाज या पार्टी की सुनिश्चित नहीं होती,, रात के दिन तो होना सुनिश्चित होता है दुख के बाद सुख भी सुनिश्चित है,, यह विधि का विधान है इसे कोइ भी टाल नहीं सकता,,, यही सत्य है,,


पौड़ी सीट पर भाजपा ने सांसद प्रत्याशी अनिल बलूनी को तो कांग्रेस ने गणेश गोदियाल को चुनावी महा संग्राम में जाने हेतु हरी झंडी दिखाई दोनों ही नए चेहरे हैं पहली बार जनता उनसे रूबरू होंगे राजनीति का यह नया फंडा वैसे जनता को भ्रम में डालने वाला साबित होगा। क्यों कि भाजपा सांसदों को लेकर जनता में काफी नाराजगी देखने को मिल रही थी उनकी शिकायत थी कि सांसद जीतने के बाद दुबारा क्षेत्र में नजर नहीं आते इस समस्या के समाधान हेतु नए चेहरों को चुनाव मैदान में उतारा गया है जनता के बीच ऐसी चर्चा जोरों पर हो रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी दोनों ही पार्टियों ने नए चेहरे पर दांव खेला था। तब बीजेपी के तीरथ सिंह रावत के सामने कांग्रेस ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूडी के बेटे मनीष खंडूडी को टिकट दिया था, लेकिन खंडूडी चुनाव हार गए शतरंज की यह चाल कामयाबी का शिखर नहीं छू सकी थी,, और यह सीट भाजपा की झोली में गई थी। इस बार भाजपा ने राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी को मैदान में उतारा है। वह पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। अनिल बलूनी को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने दो बार के विधायक रहे गणेश गोदियाल को टिकट थमाया है। गणेश गोदियाल कुल तीन बार और लगातार दो विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। गोदियाल भी पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। वह कुछ समय के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। तीन दशक से यह सीट भाजपा की सबसे मजबूत किले के तौर पर मानी जाती है। 1991 से ही इस सीट से पूर्व सीएम बीसी खंडूडी जीतते आए हैं। केवल दो बार 1996 में तिवारी कांग्रेस से और 2009 में कांग्रेस से सतपाल महराज लोकसभा का चुनाव जीत पाए। सात चुनाव में भाजपा को विजय मिली। इसमें एक उपचुनाव भी शामिल है।



समाचारों एवम् विज्ञापनों हेतु सम्पर्क करें,,📲 9897145867,,,

7409802461

Comments

Popular posts from this blog

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

नवोदय नगर में घटी बहुत ही दुखद घटना!