अनियंत्रित सेंट्रो कार की टक्कर से डिवाइडर पर काम कर रहे मजदूर हुए घायल। हरिद्वार।
( मौके से गुजर रही हरिद्वार पुलिस की पैट्रोलिंग कार बनी संकटमोचक गंभीर रूप से घायल हुए एक मजदूर को पांच मिनट के भीतर पहुंचाया अस्पताल )
पेंटागन मॉल एवं शिवालिक नगर के बीच इन्द्रलोक कॉलोनी के सामने डिवाइडर पर काम कर रहे मजदूरों पर एक कार चालक ने अपनी अनियंत्रित सेंट्रो चढ़ा दी जिससे कई मजदूर घायल हो गए।
मौके से गुजर रही PC-3 (पेट्रोलिंग कार) में नियुक्त चालक एवं अन्य पुलिस कर्मियों ने तत्काल गंभीर रूप से घायल हुए एक मजदूर को रेसक्यू कर पांच मिनट के भीतर नजदीकी मैट्रो अस्पताल पहुंचाकर इमर्जेंसी वार्ड में आवश्यक उपचार दिलाया।
PC-3 में नियुक्त पुलिस कर्मी,,चालक रूपेश चमोला,आरक्षी शीशपाल राणा
आरक्षी मदन चित्रांण शामिल रहे।
समाचारों एवम् विज्ञापनों हेतु सम्पर्क करें व्हाट्स एप नंबर,,9897145867

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें