संदेश

फ़रवरी, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शाबास एस ओ साहब,,होली से पूर्व शराबियों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन,!थाना सिडकुल!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,,       वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर थाना सिडकुल पुलिस ने आज दिनांक 27/2/2026 को अलग अलग टीमें बनाकर सार्वजनिक स्थानों/शराब की दुकानों के आसपास व सडक किनारे शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले कुल 30 व्यक्तियों को पकड़ कर  81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्रवाई करते हुए रूपए 7500/- संयोजन शुल्क वसूला गया। पिछले कुछ समय से ऐसी शिकायतें भी मिल रही थी कि सिडकुल क्षेत्र में फेक्ट्रियो से छुट्टी के समय शराब पिए हुडदंगियो द्वारा राह चलने वाली महिलाओ पर फब्तियां कसी जाती हैं। सभी लोगो को भविष्य के लिए भी चेतावनी दी गई है कि कोई भी सार्वजनकि स्थान पर न तो शराब पिलायेग न शराब पियेगा। *पुलिस टीम* 1- थानाध्यक्ष नितेश शर्मा  2-वरिष्ठ उ०नि० देवेंद्र तोमर  3- उ०नि० इंद्रजीत राणा  4- उ०नि० अनिल बिष्ट 5- अपर उ०नि० अनिल कुमार  6- अपर उ०नि० सुभाष रावत चेतक कर्मगण व पीएसी कर्मगण

हरिद्वार पुलिस टीम द्वारा “पुलिस आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत हरिद्वार क्षेत्रान्तर्गत गवर्नमेंट गर्ल्स नर्सिंग हॉस्टल रोशनाबाद मे आयोजित किया गया जागरुकता कार्यक्रम,!थाना सिडकुल हरिद्वार,,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, जनपद हरिद्वार सिडकुल पुलिस द्वारा दिनाक- 26.01.2026 से चलाये जा रहे जागरुकता अभियान "पुलिस आपके द्वार" कार्यक्रम के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के कुशल पर्यवेक्षण मे थाना सिडकुल पुलिस टीम द्वारा सिडकुल क्षेत्रान्तर्गत गवर्नमेंट गर्ल्स नर्सिंग हॉस्टल रोशनाबाद निकट आईएमसी चौक पर महिलाओं एवं छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनों, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112,महिला हेल्पलाइन 1090/1091, पोक्सो सम्बंधित अपराध, साइबर अपराध से बचाव, छेड़छाड़,घरेलू हिंसा तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।  कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं छात्राओं को यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें।उत्तराखंड की पुलिस की यह पहल महिलाओ के लिये एक सुरक्षा कवच साबित हुई  पुलिस सदैव आपकी सहायता एवं सुरक्षा के लिए तत्पर है, साथ ही आत्मरक्षा के सामान्य उपायों एवं सतर्कता संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए गए । स्थानीय नागरिकों ने इस पहल...

नेशनल हयूमन राइट्स वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव अनूप प्रकाश भारद्वाज ने अपनी टीम के साथ एस एस पी हरिद्वार से मुलाक़ात कर सौंपा ज्ञापन,,

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, ( एस एस पी हरिद्वार ने ज्ञापन में दर्शाई मांगो पर अमल करने हेतु दिया आस्वासन,) जनपद हरिद्वार में  पुलिस अधीक्षक नवीन  कुमार की तैनाती पर नेशनल हयूमन राइट्स वेलफेयर  एसोसिएशन   के राष्ट्रीय सचिव अनूप प्रकाश भारद्वाज ने संस्था की ओर से ढेरों शुभकामनाए व स्वागत करते हुए उल्लेखित किया गया कि निश्चित रूप से  देवभुमि हरिद्वार में आपकी तैनाती पुलिस व्यवस्था व शान्ति व्यवस्था को एक नई दिशा  देगी जिससे जिले में  व्यवस्थाए अपने सर्वोच्च स्थान पर होगी। हमेशा की तरह नवीन अधिकारी जिले में नई अपेक्षाओं और बदलाव के साथ आगमन करता है व जनता के सहयोग से रूल ऑफ लॉ का आयाम स्थापित करता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष जनहित में निम्न बिन्दुओं पर आधारित मांग पत्र सौपा गया,,  जिले में व्यापक रूप से बढ़ रहे बाल श्रम और मिक्षावृत्ति और नशे पर कठोर रोक लगाकर स्थानीय चौकी प्रभारियों को इसे रोकने के लिए आवश्यक रूप से जिम्मेदार बनाया जावें।  न्यायालय समय के दौरान आने जाने वाले अधिवक्ताओं को किसी भी मुवमेन्ट के दौरान न रोका जावें और ...

सीएम की सख्ती पर चल रहा अ​भियान, उत्तराखंड में डंपर ने ले ली एक और जान,,!उत्तराखंड,!

चित्र
  सितारगंज में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को रौंदा,,, युवक अमर सिंह की दर्दनाक मौत, चचेरा भाई घायल मुख्यमंत्री के आदेशों के बावजूद डंपरों पर अंकुश नहीं  सितारगंज । डंपरों से लगातार हुई मौतों के बाद जागरण के अभियान पर मुख्यमंत्री सख्त हुए तो प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की, लेकिन कार्रवाई भी दिखावे की साबित हुई है। सितारगंज में मौत के डंपर ने बाइक सवार दो और युवकों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की दर्दनाक मृत्यु हो गई, जबकि चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के बड़े भाई की शादी की परिवार तैयारियों में लगा था। गांव मैदना, न्यूरिया (पीलीभीत) निवासी अमर सिंह (23) पुत्र रामचंद्र अपने चचेरे भाई गौतम सिंह (14) के साथ बाइक से मंडी, हल्द्वानी गया था। बुधवार को वापस लौटते समय गांव सिसौना, कल्याणपुर के पास पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

बर्षाती मेढक की तरह टर्र टर्र करते नजर आ रहे हैँ चुनावी महारथी ,!हरिद्वार,!

चित्र
  सर्दी गर्मी बरसात की तरह ही एक मौसम भारत में लोकतान्त्रिक व्यवस्था के आधार पर चुनाव का भी आता है,,  तरह तरह की नई नई योजनाओं की भीगी भीगी खुश्बू,, जनता की समस्याओ की तरफ अचानक रुझान, लुभावने अंदाज सब कुछ देखने को मिलते है साथ ही कुछ लोग अपने व्यापार से जुड़े आगे बढ़ते लोगों को चुनाव मैदान मे उतरने की सलाह देते हैँ और तारीफ की बात यह है की सलाह कार खुद कभी भी इस चुनावी दल दल में उतरने की भूल नहीं करते,, वे केवल आगे बढ़ते हुए व्यक्ति का तमासा देखने के लिए उसके दिमाग़ में इतनी हवा भर देते है कि वह भूल जाता है कि मेरी क्षमता क्या है और मैं क्या करने जा रहा हूँ,,ऐसा ही एक बाकिया रोशनाबाद क्षेत्र में देखने को मिला एक सामाजिक संगठन के व्यक्ति के दिमाग़ में हवा भर दी गई,,बस फिर क्या था उसने आव देखा न ताव और मुगेरी लॉल की तरह देखने लगा सपने,, बन गया विधायक,, उसकी बोल चाल,, भाषा चलने फिरने के अंदाज ही बदल गया,, तमाम अवसर वादी जो ऐसे अवसरो की तलाश मे रहते है पहुंच गये बहती गंगा मे हाँथ धोने,, बोले आप तो हर समाज हर बिरादरी के मसीहा है,, आप तो शत प्रतिशत जीते हुए हैँ,, बस फिर क्या था हो गया प...

जमीनी समस्याओ के लिए समाधान की तलवार बने युवा अधिकारी सचिन कुमार,!हरिद्वार,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, खास कर  जमीनी समस्याओ को लेकर बेहद गंभीर नजर आने वाले युवा अधिकारी सचिन कुमार तहशीलदार इस समय आम जन मानस में अपनी निष्पक्ष कार्यशैली के कारण अमिट छाप छोड़ चुके हैँ,, लोंगो का कहना है कि वैसे तो तमाम अधिकारियो का आना जाना सिस्टम का एक हिस्सा होता है परंतु कभी कभी ईमानदारी की एक नई मिशाल क़ायम करने वाले अधिकारी जनता के दिलोदिमाग़ में छा जाते है जिनकी आत्मीयता एवम निष्पक्षता इतिहास में एक अनूठी पहचान साबित होती है,दिखने में भोले लेकिन निर्णय लेने कठोर माने जाने वाले युवा अधिकारी सचिन कुमार के चेहरे पर झलकने वाली हल्की मुस्कान उनकी कामयाबी का राज खोलती है,,!,

बम-या बंदूको से नहीं भूख तो दो रोटी से मिटेगी सबसे बड़ा हथियार भूख !

चित्र
  ( आज की दुनिया मिसाइलों, परमाणु बमों और अत्याधुनिक हथियारों से भरी है, लेकिन भूख के सामने ये सब खिलौने बन जाते हैं। ) स संपादक शिवाकांत पाठक,, एक बार अमेरिका राष्ट्रपति रहे जॉर्ज बुश ने वैश्विक मंच पर कहा था, “दुनिया को चलाने वाला सबसे बड़ा हथियार बम-बंदूक नहीं, पेट की आग है।” दो वक्त की रोटी न मिलने पर ख़त्म हो जाएगी मानवी दुनियां,,!      यह पंक्ति सुनने में साधारण लगती है, लेकिन इसके भीतर छिपा सत्य बहुत गहरा और डरावना है।  भूखा इंसान बम नहीं माँगता, वह सिर्फ रोटी माँगता है। इसके लिए खुद को किसी के भी हवाले कर देता है. आज इस धरती पर अरबों लोग सांस ले रहे हैं। हर साँस के साथ एक सवाल जुड़ा है—आज क्या खाएँगे?        जिस ग्रह को हम “धरती माँ” कहते हैं, उसका अधिकांश हिस्सा नीले पानी से ढका है— सुंदर, विशाल, लेकिन खेती के लिए बेकार।      जो थोड़ी-सी ज़मीन बचती है, वह कहीं रेगिस्तान बन चुकी है, कहीं ऊँचे पहाड़ों में कैद है, कहीं ईंट कंक्रीट की इमारतों और चौड़ी सड़कों के नीचे दबती जा रही है। यानी जिस ज़मीन पर अन्न उग सकता है, वह हर द...

रावली महदूद में शराब ठेके पर ओवररेटिंग, अधिकारियों की लापरवाही पर उठे सवाल, जवाबदेही तय करने की मांग तेज,,

चित्र
  हरिद्वार   रावली महदूद हाइवे में शराब ठेके पर ओवर रेटिंग का मामला सामने आना न केवल उपभोक्ताओं के साथ सीधा अन्याय है, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। ग्राहकों का आरोप है कि एमआरपी से अधिक कीमत वसूली जा रही है, और शिकायतों के बावजूद ठेके पर मनमानी जारी है। यदि यह सच है तो यह सिर्फ नियमों का उल्लंघन नहीं, बल्कि आम जनता की जेब पर खुली चोट है। सबसे चिंताजनक पहलू अधिकारियों की कथित लापरवाही है। क्षेत्रीय जिम्मेदार अधिकारी नियमित निरीक्षण और जांच की जिम्मेदारी निभाने में कितने सक्रिय हैं, यह सवाल अब जनता के बीच चर्चा का विषय बन चुका है। क्या शिकायतें संबंधित विभाग तक पहुंचीं? अगर पहुंचीं तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? जवाबदेही तय होना बेहद जरूरी है। प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह पारदर्शिता सुनिश्चित करे, दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे और यह संदेश दे कि नियमों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो जनता का विश्वास कमजोर होगा। अब देखना यह है कि संबंधित अधिकारी इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और क्या वास्तव मे...

हरिद्वार पुलिस द्वारा सट्टे की खाई बड़ी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई,!थाना सिडकुल हरिद्वार,!

चित्र
स संपादक शिवाकांत पाठक,, 01आरोपी को सट्टे की खाई बड़ी करते हुए धर दबोचा दिनांक 22.02.26 को सिडकुल पुलिस द्वारा सट्टे की खाई बड़ी करते हुए एक आरोपी को मय सट्टा पर्ची के साथ पकडा गया। आरोपी के विरुद्ध जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया ।  नाम पता आरोपित सागर पुत्र मामचंद निवासी रामपुर मनिहारान थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी शुभम का मकान मुल्की नगर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।   बरामदगी का विवरण  एक अदद सट्टा बुक एक अदद पेन व ₹1550/- पुलिस टीम में  1- हेड कांस्टेबल संजय तोमर  2-  कांस्टेबल सुनील कुमार थाना शामिल रहे,, समाचारो हेतु सम्पर्क करें,,, 9897145867

राष्ट्र की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी, मेडिकल छात्र भी राष्ट्रीय सुरक्षा के महत्वपूर्ण भागीदार : अनिल चौहान

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, सीडीएस अनिल चौहान का श्रीनगर मेडिकल कॉलेज दौरा, छात्रों को दिया राष्ट्रीय सुरक्षा का संदेश बोले, साइबर से जैविक खतरों तक बदल रहा सुरक्षा परिदृश्य  ऑपरेशन सिंदूर नई सामान्य स्थिति स्थापित करने की दिशा में कदम श्रीनगर। श्रीनगर स्थित मेडिकल कॉलेज में देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान के आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में एमबीबीएस एवं पैरामेडिकल छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया और उन्हें सीडीएस को करीब से सुनने का अवसर मिला। मेडिकल कॉलेज के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीएस जनरल अनिल चौहान, प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत तथा प्राचार्य आशुतोष सयाना ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्रों को संबोधित करते हुए जनरल अनिल चौहान ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की सुरक्षा केवल सैनिकों की जिम्मेदारी नहीं होती, बल्कि जागरूक नागरिक भी राष्ट्र की पहली रक्षा पंक्ति होते हैं। उन्होंने कहा कि नागरिक खतरों की पहचान कर उन्हें रिपोर्ट करते हैं, राष्ट्रीय चेतना को मजबूत बनाते हैं और...

गोदरेज अलमीरा की चाबी बनाने का कारीगर, सोने-चांदी की ज्वैलरी पर हाथ साफ,!कोतवाली रानीपुर,!

चित्र
  स  संपादक शिवाकांत पाठक,, सबूतों का पीछा करते हुए एमपी पहुंची हरिद्वार पुलिस, एक आरोपी दबोचा  शिवालिक नगर स्थित घर में अलमारी की चाबी बनाने का झांसा देकर घुसे थे आरोपीति   कारीगर के कब्जे से सोने की अंगूठी बरामद, अन्य आरोपी की तलाश जारी दिनांक 09.02.2026 को कोतवाली रानीपुर पर वादी संदीप धीमान पुत्र स्व0 राधेश्याम धीमान नि0 Q-64 शिवालिक नगर रानीपुर हरिद्वार द्वारा सूचना दी गई कि दोपहर के समय घर पर उनकी बुजुर्ग माताजी द्वारा घर की आलमारी की चाबी बनाने के लिये दो व्यक्तियो को घर पर बुलाया गया था, जिनके द्वारा गोदरेज की आलमारी की चाबी बनाने का बहाना बनाकर आलमारी में रखे गये सोने चाँदी के जेवरात चोरी कर लिए गये। शिकायत पर तत्काल कोतवाली रानीपुर पर मु0अ0सं0 45/2026 धारा 305(ए) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया।                        उपरोक्त घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार गठित कोतवाली रानीपुर व सी0आई0यू0 हरिद्वार की संयुक्त टीम ने विभिन्न सबूतों एवं तथ्यों का अध्ययन करते हुये सम्भावित ...

अनाधिकृत प्लास्टिक की बिक्री व उपयोग करने वालों पर अब लगेगा जुर्माना,!

चित्र
स संपादक शिवाकांत पाठक,, पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आदेश किया है जारी   क्षेत्र में नगर आयुक्त, स्थानीय निकायों में कार्यकारी अधिकारी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सचिव एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को जुर्माना लगाने हेतु किया गया अधिकृत हरिद्वार 22 फरवरी 2026              पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन अनुभाग, उत्तराखण्ड शासन के  आदेशों के अनुपालन में पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अनाधिकृत प्लास्टिक के बिक्री व उपयोग के उल्लघंनकर्ताओं एवं प्लास्टिक अपशिष्ट के कूडे में फेकनें पर जुर्मानें का प्राविधान करते हुए आदेश जारी किया गया है।         जिलाधिकारी ने आदेश निर्गत करते हुए विभिन्न विभागो के अधिकारियों को जुर्माना आरोपित करने हेतु अधिकृत किया गया है। इसमें नगर क्षेत्र में "नगर आयुक्त / स्थानीय निकायों के कार्यकारी अधिकारी या उनके द्वारा नामित अधिकारी जो कि सैनेट्री सुपरवाईजर के पद से नीचे का ना हो" को प्लास्टिक अपशिष्ट के उल्लंघन में जुर्माना आ...

पर्वतीय बंधु समाज की ओर रक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न,!हरिद्वार,!

चित्र
स संपादक शिवाकांत पाठक,, पर्वतीय बंधु समाज  हरिद्वार की ओर से नवोदय नगर वार्ड नम्बर 13 में  स्वेक्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें योग्य डॉक्टर्स उपस्थिति रहे करीब 60 लोंगो ने रक्तदान किया सचिव दिनेश पाण्डेय ने बताया कि हमारी समिति द्वारा राष्ट्र एवम समाज के हित में इस तरह के कार्य किये जाते रहते है,, और आगे भी करते रहेंगे,, प्रत्येक रक्तदाता को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया जिसे दिखा कर वह आपात स्थिति में एक यूनिट ब्लड फ्री प्राप्त कर सकता है,, समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ में प्रमुख रूप से  अध्यक्ष देशराज पैन्यूली  सचिव दिनेश चंद्र पांडे  कोषाध्यक्ष देवेंद्र ममगाई  सांस्कृतिक मंत्री सुरेश बलोदी सह सांस्कृतिक मंत्री तेज सिंह बिष्ट  उपाध्यक्ष नवल पाठक, प्रवीण चमोली, हिरदेश पांडे, देवेंद्र सिंह कंडारी  सहसचिव मुकेश रावत, गणेश मेहरा सह कोषाध्यक्ष मनवर नेगी  संगठन मंत्री केवल सिंह जी, आनंद जी, नरोत्तम जी ,अनुज बड़ाकोटी जी मीडिया प्रभारी जगदीश पंत, बच्ची सिंह  मंच संचालन रंजीत बिष्ट  वह अन्य सहयोगी  हरीश कंडारी जी, ...

मुझे मत जगाओ सोने दो भाई,रावण का कुम्भकर्ण को जगाना,!

चित्र
  इतिहास में यदि क़ोई आराम कर रहा है तो उसमें खलल तभी डाला गया जब क़ोई स्वार्थ हुआ क़ोई कारण हुआ,, वरना सुख समृद्ध का उपभोग तो प्रत्येक व्यक्ति या संगठन स्वयं करता है, जैसे रावण जब राज्य सुख भोगता रहा बड़े बड़े देवताओ पर विजय प्राप्त की तब कुम्भकर्ण को नहीं जगाया,, जब जगत जननी माँ जानकी का अपहरण किया तब नहीं जगाया,, जब की एक बार भाई के नाते मन्त्रणा तो करना चाहिए कि यह कार्य उचित है या अनुचित,, लेकिन जब युद्ध भूमि में मेघनाथ जैसा पराक्रम शाली योद्धा धराशायी हो गया तब खुद को अकेला महसूस करते हुए कुम्भकर्ण को जगाने का प्रयास करने लगा,, श्री रामचरित मानस में देखिये वृत्तांत,,, मेघनाथ की मृत्यु का समाचार सुनने के बाद, चौपाई : * यह बृत्तांत दसानन सुनेऊ। अति बिषाद पुनि पुनि सिर धुनेऊ॥ ब्याकुल कुंभकरन पहिं आवा। बिबिध जतन करि ताहि जगावा॥3॥ भावार्थ:- यह समाचार जब रावण ने सुना, तब उसने अत्यंत विषाद से बार-बार सिर पीटा। वह व्याकुल होकर कुंभकर्ण के पास गया और बहुत से उपाय करके उसने उसको जगाया॥3॥ * जागा निसिचर देखिअ कैसा। मानहुँ कालु देह धरि बैसा॥ कुंभकरन बूझा कहु भाई। काहे तव मुख रहे सुखाई॥4॥ भावार...

जब नेतागीरी समाज सेवा है तो एक नहीं कई पेंशन क्यों,,?

चित्र
  ( जब विदेशो में जमा धन पता किया जा सकता है तो आय से अधिक संपत्ति की जाँच भी ग्राम प्रधान से लेकर सांसद तक की क्यों नहीं,,? ) जनता के मतानुसार चुने गये नेता जीतने के बाद मनमानी की सारी हदें पार करते हुए देखे जाते हैँ,, महगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर इनकी चुप्पी तमाम सवाल बन कर आम जनमानस के अंत: करण को झाझकोर कर रख देती है,, समस्याओ के चक्र व्यूह में फंसी जनता खुद असहाय समझ कर न्याय की उम्मीद के साथ अधिकारियो के चक्कर काटती रहती है,, और समाधान सिर्फ कागजी खानापूरी की शोभायात्रा बन जाता है क्यों,,,?,,नेता अपनी पेंशन के नियम खुद बनाते हैं, जो कानूनन मान्य है।  नेताओं को पेंशन मिलने और सरकारी कर्मचारियों के लिए ओपीएस (पुरानी पेंशन योजना) बंद होने का मुद्दा अत्यधिक विवादित है।  इसके विपरीत, 2004 के बाद नियुक्त सरकारी कर्मचारियों के लिए एनपीएस (नई पेंशन योजना) लागू की गई है, जो बाज़ार पर आधारित है। नेताओं को यह विशेष पेंशन सुविधा सामाजिक सेवा के नाम पर मिलती है, जबकि कर्मचारी के लिए यह सेवा के बदले मिलने वाला लाभ माना जाता है।  नेता और पेंशन 👉 नेताओं को, चा...

UGC को लेकर विवाद क्यों,,… इतना शोर आखिर क्यों,,?

चित्र
 

वर्तमान सरकार पर पड़ रहे भारी,सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश का जीवन परिचय,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, आम लोंगो के दर्द और तकलीफ को वही समझ सकता है जिसने जीवन में कष्ट देखे हों उनका डट कर मुकाबला किया हो,, बाकी लोग क्या जाने कि माध्यम वर्ग की पीड़ा क्या होती है,, बस इसी तरह एक मध्यम परिवार से जुड़े हुए साधारण व्यक्ति की जीवन शैली को लिख रहा हूँ ताकि लोग उनका मार्ग दर्शन करें,,माननीय सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश की जीवन शैली को अपने जीवन में आत्मसात करें,, 10 फरवरी, 1962 को हिसार (हरियाणा) में एक मध्यम वर्गीय परिवार में जन्म। 1981 में गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, हिसार से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। 1984 में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से कानून में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। 1984 में जिला न्यायालय, हिसार में वकालत शुरू की। 1985 में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में वकालत करने के लिए चंडीगढ़ चले गए। संवैधानिक, सेवा और सिविल मामलों में विशेषज्ञता। कई विश्वविद्यालयों, बोर्डों, निगमों, बैंकों और खुद उच्च न्यायालय का प्रतिनिधित्व किया। 7 जुलाई 2000 को हरियाणा के सबसे युवा एडवोकेट जनरल नियुक्त होने का गौरव प्राप्त किया। मार्च 2001 में वरिष्ठ अधिवक...

कल चमाचम सफाई अभियान में अपनी एक अहम भूमिका निभाए,,!डी एम हरिद्वार,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ सुन्दर जनपद बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में 21 फरवरी 2026 से 03 मार्च 2026 तक चलाया जाएगा चमाचम सड़क सफाई अभियान चमाचम सड़क सफाई अभियान की सफलता के लिए जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी की तैनाती जिलाधिकारी ने  चमाचम सड़क सफाई अभियान को सफल बनाने के लिए सभी जनपद वासियों से की है सहयोग की अपील हरिद्वार 20 फरवरी, 2026                  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह है सपना साफ स्वच्छ हो हरिद्वार अपना,,  के संकल्प को साकार करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चमाचम सड़क सफाई अभियान जनपद हरिद्वार में कल  21 फरवरी, 2026 से 03 मार्च, 2026 तक व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में “मेरा घर, मेरी सड़क” थीम पर विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।           अभियान का उद्देश्य जनपद की सड़कों, आंतरिक मार्गों, सर्विस लेन, फ्लाईओवर, पगडंडियों एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई सुनिश्चित ...

ग्राउंड जीरो पर जवानों की कसरत हुई सफल, अपहृत बच्ची सकुशल बरामद

चित्र
  स,संपादक शिवाकांत पाठक  एसएसपी नवनीत सिंह स्वयं पूरे मामले पर रखे हुए थे नजर रात के अंधेरे में बच्ची हुई थी चोरी, अस्पष्ट साया है शक के दायरे में पुलिस टीमों की लगातार सक्रियता देख कथित चोर बच्चे को छोड़ने पर हुआ मजबूर   चोरी के 04 घंटे के भीतर बच्ची को ऋषिकुल चौक से किया गया सकुशल बरामद*पहरणकर्ता की तलाश के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें हैं एक्टिव*l बीती रात तुलसी चौक स्थित फुटपाथ से एक दो साल की बच्ची चोरी मामले में तत्काल प्रभावी धाराओ में अभियोग पंजीकृत करते हुए हरिद्वार पुलिस ने मात्र 04 घंटों के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद करने में कामयाबी हासिल की गई है। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा अलग-अलग नेतृत्व में सिटी कोतवाली पुलिस, A.H.T.U. व C.I.U. हरिद्वार की 05 संयुक्त टीमें गठित करते हुए बच्चे की जल्द सकुशल बरामदगी के निर्देश दिए गए थे। इसके साथ ही जनपद संवेदनशील स्थान ,बॉर्डर, बस अड्ड़े व रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध गतिविधियों को टटोलने के लिए एलर्ट जारी करते हुए अलग-अलग टीमों को जिम्मेदारी दी गई। मैन्युअल पुलिसिंग एवं डिजिटल सबूत के माध्यम से पुलिस टीम के लग...

सी बी एस सी बोर्ड इक्जाम में पढ़ लेने दो सभासद अंकल,, वार्ड नम्बर 13 की हुंकार,,!

चित्र
(  परमिशन  रात में क्यों और कितने वर्ग मीटर का है,,, पैमाइस क्यों नहीं,, खनन अधिकारी,, का मौन कई सवालों को जन्म दे रहा है,,) न्यायप्रिय जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित जी द्वारा खनन पर शख्त रुख अख्तियार करते हुए कुछ दिन पूर्व में दी गई बाइट,, नवोदय नगर के छात्रों ने सभासद दीपक नौटियाल जी से अनुरोध किया है कि हम सभी छात्रों के भविष्य को देखते हुए रात्रि में हो रहे खनन परमिसन को बंद कराया जाये,, हमको पढ़ने दो अंकल,, बच्चों की पुकार,,  नवोदय नगर में रात्रि के सन्नाटे को चीरती ट्रेकर ट्राली जोरदार आवाजे न सिर्फ आम जनता की नींद हराम करतीं है वल्कि भारत के भविष्य कहे जाने वाले विद्यार्थियों का भविष्य खतरे में डालती नजर आ रहीं है,, आपको बताते चले कि 17 फरवरी 2026 से सी बी एस सी बोर्ड इक्जाम शुरू हो चुके हैं,, लेकिन राजस्व विभाग के जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह से मूक दर्शक बने नजर आ रहे है,, सवाल ये है कि यदि यह खनन परमिसन से हो रहा है तो कितने वर्ग मीटर की मजूरी है और रात्रि में क्यों,, जिम्मेदारों का मौन आखिर कब तक छात्रों के भविष्य के लिए खतरे का संकेत बना रहेगा,,? एस एस हर...

कानून के हाँथ बहुत लम्बे होते हैँ दोष सिद्ध होने पर आजीवन कारावास की सजा!हरिद्वार,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, ( तत्कालीन थानाध्यक्ष लखपत सिंह बुटोला ने की थी गिरफ्तारी और शख्त विवेचना  )  प्रेम संबंधों के चलते लिव इन पार्टनर युवती की हत्या करने के मामले में तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार सिंह ने मुख्य अभियुक्त को आजीवन कारावास एवं 25,000 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है. दूसरी अभियुक्त जो युवक की प्रेमिका थी, को हत्या का सबूत छिपाने के मामले में 5 वर्ष का कारावास तथा 5 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई है. इस केस में मृतका के परिजनों की ओर से मकान मालिक ने मुकदमा दर्ज कराया था और छह साल तक मजबूत पैरवी की. तब जाकर परिजनों को इंसाफ मिला. लिव इन पार्टनर के हत्यारे को आजीवन कारावास: शासकीय अधिवक्ता कुशल पाल सिंह चौहान ने बताया कि ग्राम रावली महदूद निवासी सुखबीर सिंह चौहान ने 25 मई 2020 को थाना सिडकुल में एक तहरीर दी थी. उन्होंने कहा था कि आरोपी रोहित पुत्र नीलेश निवासी ग्राम चिडै़या, नवादा, बिहार एवं सोनम उर्फ वर्षा निवासी ग्वालियर, मध्य प्रदेश सिडकुल स्थित फैक्ट्री में कार्य करते थे. माह मार्च 2020 में दोनों ने शिवनगर कॉलोनी निकट डेंसो चौक, सि...

भारत में विकास के नाम पर मंदिरों का ध्वस्तीकरण: क्या यह न्यायसंगत है ?

चित्र
  🇮🇳भारत एक प्राचीन सभ्यता और विविध आस्थाओं का देश है, जहाँ मंदिर केवल पूजा-स्थल नहीं, बल्कि संस्कृति, कला, इतिहास और सामुदायिक जीवन के केंद्र रहे हैं। सड़कों का चौड़ीकरण, मेट्रो परियोजनाएँ, रेलवे कॉरिडोर, स्मार्ट सिटी योजनाएँ और अन्य आधारभूत संरचना विकास के लिए भूमि अधिग्रहण होता है, और कभी-कभी धार्मिक ढाँचों पर भी असर पड़ता है। ऐसे में अक्सर यह प्रश्न उठता है—क्या विकास के नाम पर केवल हिंदू मंदिर ही तोड़े जा रहे हैं? क्या यह न्यायसंगत है? इस संवेदनशील विषय को तथ्यों, कानून और व्यापक परिप्रेक्ष्य के साथ समझना आवश्यक है। *✴️विकास बनाम विरासत: टकराव की पृष्ठभूमि* भारत के अनेक शहरों का विकास अनियोजित ढंग से हुआ है। दशकों में सड़कों के किनारे, सरकारी भूमि या अतिक्रमित भूभाग पर छोटे-बड़े धार्मिक ढाँचे खड़े हो गए। जब सरकारें सार्वजनिक हित में परियोजनाएँ शुरू करती हैं, तो ऐसे निर्माण प्रभावित होते हैं। यह भी सच है कि जनसंख्या के अनुपात और भौगोलिक फैलाव के कारण देश में हिंदू मंदिरों की संख्या अधिक है, इसलिए आँकड़ों में मंदिरों का प्रभावित होना अधिक दिख सकता है। लेकिन केवल “संख्या अधिक द...

उत्तराखंड लेखपाल संघ के देवेश घिल्डियाल बने प्रदेश अध्यक्ष,,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,,    दिनांक 16 व 17 फरवरी 2026 को रामनगर नैनीताल में उत्तराखंड लेखपाल संघ के छठे महाधिवेशन का आयोजन किया गया। उक्त महाधिवेशन में प्रदेश के समस्त लेखपाल एवं मैदानी राजस्व निरीक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। अधिवेशन में उत्तराखंड लेखपाल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी का निम्नानुसार गठन किया गया- प्रदेश अध्यक्ष- श्री देवेश घिल्डियाल उपाध्यक्ष प्रथम- श्रीमती मंजू बिष्ट उपाध्यक्ष द्वितीय- श्री अमित पांडे उपाध्यक्ष तृतीय- श्री उम्मेद सिंह नेगी प्रदेश महामंत्री- श्री मेजर सिंह चौहान  संगठन मंत्री प्रथम- श्री रविंद्र दत्त सेमवाल संगठन मंत्री द्वितीय- श्री अमित पवार कोषाध्यक्ष- श्री अनिल कुमार गुप्ता ऑडिटर प्रथम- श्रीमती मोनिका नेगी ऑडिटर द्वितीय- कुमारी अंचला  उक्त निर्वाचन प्रक्रिया को निर्वाचन अधिकारी श्री राधेश्याम पैन्यूली सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक एवं श्री भूपेंद्र सिंह चौहान सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार के द्वारा संपन्न कराया गया।

हरिद्वार न्यायलय को भी बम से उडाने की धमकी,,!हरिद्वार,!

चित्र
  हरिद्वार जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिला न्यायालय के प्रशासनिक कार्यालय में फैक्स और ईमेल के जरिए अजीबो गरीब धमकी भरा संदेश मिला है।  जिसमें तमिलनाडु में EWS आरक्षण लागू ना करने की मांग करते हुए जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।  हरिद्वार जिला न्यायालय सिडकुल थाना क्षेत्र के रोशनाबाद में स्थित है। सुनिए एस एस पी हरिद्वार ने क्या कहा हालांकि पुलिस तफ्तीश में जुट गई है।

गाजियाबाद में प्लॉट के फर्जी दस्तावेज दिखाकर धोखाधड़ी का आरोपित प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार,,!

चित्र
      कानून मेरी जेब में,, 5 माह से अमल दरामद परवाना जेब मे है,, जिसको जो उखाड़ना हो उखाड़ कर दिखाए,, बिना हमको ख़ुश किये नहीं होगा काम,,,

शख्त हुए डी एम साहब,,28 फरवरी तक खर्चा करना अनिवार्य,,!जिलाधिकारी हरिद्वार,,!

चित्र
  समाचार संपादक हरिद्वार,, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने की जिला योजना की समीक्षा बैठक कहा खर्चा करना अनिवार्य,,! हरिद्वार समाचार संपादक  जिला योजना के अंतर्गत स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष अवशेष धनराशि को 28 फरवरी तक अनिवार्य रूप से व्यय करने के दिए निर्देश      जिला योजना के अंतर्गत  वित्तीय वर्ष 2025- 26 के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनों के लिए स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष अवशेष धनराशि के संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय सभागार कक्ष में जिला योजना की समीक्षा की।     उन्होंने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जिला योजना के अंतर्गत जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए जो धनराशि स्वीकृत की गई है तथा जिन विभागों द्वारा अभी तक धनराशि का व्यय नहीं किया गया है,ऐसे विभाग अवशेष धनराशि को 28 फरवरी तक अनिवार्य रूप से व्यय करने के निर्देश दिए।       उन्होंने कहा कि 28 फरवरी तक धनराशि व्यय न होने के दशा में आवेश धनराशि को किसी अन्य विभाग को निर्गत की जाएगी जिसका पूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित अधिकारी का होगा।    उन्होंने सभ...

झूठी शिकायतों पर रोक लगाने हेतु सुप्रीम कोर्ट में याचिका,,! नई दिल्ली।

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर केंद्र और राज्य सरकारों को यह निर्देश देने की मांग की गई है कि सभी थानों, अदालतों और सार्वजनिक कार्यालयों में 'डिस्प्ले बोर्ड' लगाए जाएं। इन बोर्डों पर झूठी शिकायत दर्ज करने, गलत आरोप लगाने और मनगढ़ंत सबूत पेश करने पर मिलने वाली सजा का स्पष्ट विवरण होना चाहिए। एडवोकेट अश्विनी कुमार उपाध्याय द्वारा दायर इस याचिका में तर्क दिया गया है कि निर्दोष नागरिकों के खिलाफ झूठी शिकायतें जीवन के अधिकार, स्वतंत्रता और गरिमा (संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत गारंटीकृत अधिकार) के लिए गंभीर खतरा हैं। संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा व कानूनी प्रविधान याचिका में कहा गया है कि भारतीय न्याय संहिता 2023 के चौदहवें चैप्टर में इस तरह के अपराधों से निपटने के लिए विशिष्ट प्रविधान हैं, लेकिन सरकार ने इन्हें प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए उचित कदम नहीं उठाए हैं। याचिकाकर्ता ने मांग की है कि थानों, तहसील, जिला अदालतों, पंचायत भवनों और शैक्षणिक संस्थानों में सजा के प्रविधानों वाले बोर्ड लगाए जाएं। एफआइआर दर्ज करने से पहले शिकायतकर्ता को झूठी श...

नवोदय नगर के आलावा,,अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई,!हरिद्वार,,

चित्र
  कभी दिशा भ्रम तो कभी श्रवण भ्रम मुख्यालय के करीब ही अनवरत हो रहे परमिशन से अधिक खनन पर चुप्पी और दूर दराज क्षेत्रो मे कार्यवाही बड़े सवाल पैदा करते नजर आ रही है,,  अवैध खनन करते पकड़े गए तीन ट्रेक्टर ट्राली किए गए जब्त जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अवैध खनन के खिलाफ की जा रही है छापेमारी की कार्रवाई हरिद्वार  15 फरवरी 2026         जनपद में किसी भी तरह से अवैध खनन न हो तथा अवैध खनन करने वालों पर कड़ी निगरानी रखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी उपजिलाधिकारियों एवं खनन विभाग को अपने अपने क्षेत्रों में छापेमारी करने के निर्देश दिए गए हैं।         जिला खनन अधिकारी ने अवगत कराया कि उन्हें सायं को सूचना मिली कि रामपुर रामघाटी क्षेत्रांतर्गत अवैध खनन किया जा रहा है। जिसका उनके द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा छापेमारी की गई जिसमें मौके पर दो ट्रेक्टर ट्राली एवं 4× 4 लोडर अवैध खनन करते हुए पकड़े गए जिनको तत्काल चौकी भीकमपुर के सुपुर्द किया गया ।

भारत मेंएक अंग्रेज ने भगवान शंकर का बनवाया मंदिर, दिए थे तीन करोड़ रूपये,,!स सम्पादक शिवाकांत पाठक,,

चित्र
  1883 के 18,000 रुपये की क्रय शक्ति (purchasing power) आज के समय में लगभग ₹3 करोड़ से ₹5 करोड़ या उससे भी अधिक हो सकती है।  1883 में, मार्टिंस ने बैजनाथ महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 15,000 रुपये का दान दिया। अंग्रेजों ने सैकड़ों वर्षों तक भारत पर शासन किया और कई गिरजाघर और गिरजाघर बनवाए। लेकिन 1880 के दशक में, मध्य प्रदेश के अगर मालवा में स्थित एक शिव मंदिर का पुनर्निर्माण लेफ्टिनेंट कर्नल मार्टिन द्वारा करवाया गया था - यह भारत में किसी अंग्रेज द्वारा निर्मित एकमात्र मंदिर है। कर्नल मार्टिन अफ़गानिस्तान युद्ध में शामिल थे । वे नियमित रूप से अपनी पत्नी को पत्र लिखकर वहाँ के हालात की जानकारी देते थे। यह एक लंबा युद्ध था, और धीरे-धीरे कर्नल के पत्र आने बंद हो गए। श्रीमती मार्टिन, जो उस समय अगर मालवा छावनी में रहती थीं , गहरे शोक में डूब गईं और उन्हें सबसे बुरे की आशंका सताने लगी। पत्र पढ़ते ही श्रीमती मार्टिन की आँखों में खुशी और कृतज्ञता के आँसू भर आए। उनका हृदय भावविभोर हो गया। वे भगवान शिव की प्रतिमा के चरणों में गिर पड़ीं और फूट-फूटकर रोने लगीं। कुछ सप्ताह बाद लेफ्टिने...

नवनियुक्त एस एस पी नवनीत सिंह द्वारा हरकी पैड़ी पर पूजा अर्चना कर संभाली हरिद्वार की कमान,!हरिद्वार पुलिस,!

चित्र
  संपादक शिवाकांत पाठक,! चेहरे पर निडरता के साथ साहसी मुस्कान,,आँखो में सुरक्षा की गहराई,,  चलते हुए हर कदम पूरी कामयाबी का प्रमाण देते नजर आये धरम नगरी हरिद्वार की वागडोर सँभालने वाले एस एस पी नवनीत सिँह,, जनपद हरिद्वार में नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने आज विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।

श्रद्धांजलि,,,दैनिक विचार सूचक परिवार की ओर से शहीदों को शत–शत नमन! स संपादक शिवाकांत पाठक,,!

चित्र
  न क़ोई धर्म न ही क़ोई जाति, और न ही मन में किसी प्रकार की क़ोई भी राजनीति,, बस सिर्फ एक जज्बा वतन परस्ती का, अपने परिवार या बच्चों के लिए नहीं अपितु देश के  लिए मर मिटने का हौसला रखने वाले शूरवीर, अमर शहीदों की शहादत को हम सभी दैनिक विचार सूचक,, वी एस इंडिया न्यूज़ सूचना एवम प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार से मान्यता प्राप्त परिवार हरिद्वार उत्तराखंड कोटि कोटि नमन करता है और करता रहेगा,,  पुलवामा के वीर शहीद केवल नाम नहीं, वे भारत की वह अमर गाथा हैं जिन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनका बलिदान हमारी सांसों में बसे कर्तव्य, साहस और मातृभूमि के प्रति प्रेम का जीवंत प्रतीक है। उनकी वीरता को नमन, उनके त्याग को प्रणाम। 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए भारत माता के 40 वीर सपूतों को आज पूरा देश उनकी 7वीं बरसी पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है, दैनिक विचार सूचक, वी एस इंडिया न्यूज़ परिवार हरिद्वार उत्तराखंड  की ओर से शहीद जवानों को शत्-शत् नमन। आत्मघाती हमले में 40 जवानों की गई जान एक आत्मघाती हमलावर ने 14 फरवरी 2019 ...

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रमेन्द्र सिंह डोबाल को जनपद हरिद्वार से जनपद देहरादून स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई,!हरिद्वार पुलिस,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,,, जनपद हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के जनपद हरिद्वार से जनपद देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर स्थानांतरण होने पर आज कैम्प कार्यालय हरिद्वार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद हरिद्वार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा श्री डोबाल को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर शानदार विदाई दी गई। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके नेतृत्व, अनुशासनप्रिय कार्यशैली तथा जनहित में लिए गए प्रभावी निर्णयों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने कार्यकाल के दौरान श्री डोबाल के कुशल नेतृत्व में जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रही तथा विभिन्न अभियानों के माध्यम से अपराध नियंत्रण एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की गईं। विदाई समारोह के दौरान श्री डोबाल ने जनपद हरिद्वार में मिले सहयोग के लिए सभी अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया। समारोह भावुक क्षणों के साथ संपन्न हुआ, जहां समस्त स...

तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ सुंदर जनपद बनाए जाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में 3 माह से निरंतर चलाया जा रहा सफाई अभियान,!

चित्र
  संपादक शिवाकांत पाठक, ( जनसमस्यायों को संज्ञान में लेते हुए त्वरित प्रभाव से निस्तारण करने में जिलाधिकारी ने बनाई एक नई पहचान ) ( शहरी क्षेत्रों से लेकर गांव कस्बों में चलाया जा रहा है सफाई अभियान ) ( मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद को स्वच्छ, सुंदर,क्लीन एवं मॉडल जनपद बनाने का है लक्ष्य )  ( मुख्यमंत्री का यह है सपना,  साफ स्वच्छ हो हरिद्वार अपना )              तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ,सुंदर जनपद बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में 3 माह से निरंतर सफाई अभियान शहर से लेकर गांव कस्बों तक चलाया जा रहा है,जिसका असर अब धरातल पर दिखने लगा है।            जिलाधिकारी ने सभी जनपद वासियों, सामाजिक संस्थाओं,धार्मिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों,स्वयंसेवी संस्थाओं,व्यापार मण्डल एवं सभी गैर सरकारी,सरकारी   अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की है कि जनपद हरिद्वार को स्वच्छ सुंदर जनपद बनाने के लिए जिस तरह सभी लोगों ने 07 फ...