राष्ट्र की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी, मेडिकल छात्र भी राष्ट्रीय सुरक्षा के महत्वपूर्ण भागीदार : अनिल चौहान
स संपादक शिवाकांत पाठक,, सीडीएस अनिल चौहान का श्रीनगर मेडिकल कॉलेज दौरा, छात्रों को दिया राष्ट्रीय सुरक्षा का संदेश बोले, साइबर से जैविक खतरों तक बदल रहा सुरक्षा परिदृश्य ऑपरेशन सिंदूर नई सामान्य स्थिति स्थापित करने की दिशा में कदम श्रीनगर। श्रीनगर स्थित मेडिकल कॉलेज में देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान के आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में एमबीबीएस एवं पैरामेडिकल छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया और उन्हें सीडीएस को करीब से सुनने का अवसर मिला। मेडिकल कॉलेज के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीएस जनरल अनिल चौहान, प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत तथा प्राचार्य आशुतोष सयाना ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्रों को संबोधित करते हुए जनरल अनिल चौहान ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की सुरक्षा केवल सैनिकों की जिम्मेदारी नहीं होती, बल्कि जागरूक नागरिक भी राष्ट्र की पहली रक्षा पंक्ति होते हैं। उन्होंने कहा कि नागरिक खतरों की पहचान कर उन्हें रिपोर्ट करते हैं, राष्ट्रीय चेतना को मजबूत बनाते हैं और...