किसानों व वैज्ञानिकों के रिश्ते जरुरी: डा० तेज प्रताप सिंह जी



उमेश सिंह राणा


पंतनगर/ यहाँ सीमैप में आयोजित कृषक गोष्ठी में मुख्य अतिथी के रुप में बोलते हुए पंतनगर विश्व विद्यालय के कुलपति डा० तेज प्रताप सिंह ने कहा, कि वर्तमान परिपेक्ष्य में किसानों व वैज्ञानिकों के रिश्ते जरुरी है। श्री सिंह ने  किसानों को मृदा परीक्षण, सही बीजों का चयन तथा फसल की लागत कम करने के उपायों पर प्रकाश डाला। बीजों की रोपाई के आधुनिक तरीके अपनाने पर बल दिया।

श्री सिंह ने कहा किसान को खेती की नई तकनीक अपनानी पड़ेगी। इसके लिए क्षेत्र के हिसाब से फसलें उगाएं, फसल उत्पादक समूह बनाएं उन्होंने कहा सरकार किसानों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रही है।

इस अवसर पर डायरेक्टर प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने  खेती, उत्पादन एवं किसानों की समस्या के संबंध में व्यापक चर्चा की तथा उपाय सुझाये।उन्होनें फसल की स्थिति, रख रखाव एवं संभावित उपज के बारे में किसान मित्रों से जानकारी भी ली।गई। इस क्रम में खेती, सिंचाई, खाद एवं दवा के बारे में भी बताया गया।प्रभारी सीमैप डा० आर० सी० पलडिया ने प्रधानमन्त्री द्वारा किसानों के हित में चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया और किसानों को इन योजनाओं से जुड़ने के लिये प्रेरित किया। इस अवसर पर डा० प्रबोध कुमार त्रिवेदी, डा० बी० आर० सिंह, डा० दीपेन्द्र ,डा० आर० सी० पलडिया, डा० वैकटेश, डा० आर० के० उपाध्याय सहित अनेकों मौजूद रहे।////


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

शाबास सिडकुल पुलिस,,नवोदय नगर की घटना पर एक्टिव पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा कातिल,!