भारत वीरों की धरती है,,,,,



 भारत वीरों की धरती है हम सबकी है ये आन बान!


सदियों से भारत है महान,,,,सदियों से भारत है महान!!


यह वसुंधरा उन वीरों की,,जिनसे ब्रम्हांड दहलता था!


पंद्रह दिन का नन्हा बालक सूरज को देख मचलता था!!


फल समझ सूर्य मुंह में रक्खा हनुमान महा बलशाली थे!


छोड़ो इंग्लिश इतिहास पढ़ो वे कितने प्रतिभाशाली थे!!


नर छोड़ो नारी ने पलटा श्रष्टि का सारा विधि विधान!



सदियों से भारत है महान,,,

सदियों से भारत है महान!!


प्रभु राम भक्त हनुमान यहां घर घर में जानें जाते हैं!


इंशानो की मत बात करो, पत्थर भी पूजे जाते हैं!!


यह परशुराम की धरती है मर्यादा में रहना होगा!


जो भी भारत का वासी है जय हिंद उसे कहना होगा!!


बच्चा बच्चा राघव बन कर बदलेगा फिर से संविधान,,,,


सदियों से भारत है महान,,,

सदियों से भारत है महान!!



स्वरचित मौलिक रचना

स.संपादक शिवाकांत पाठक


वी एस इंडिया न्यूज चैनल दैनिक विचार सूचक समाचार पत्र सूचना एवम प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त परिवार हरिद्वार उत्तराखंड



संपर्क सूत्र 📞9897145867

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए सटोरिया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री बरामद,!थाना सिडकुल,!

ॐ शांति बिहार में जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,!थाना सिडकुल,,!

कावड़ की सेवा में दिन-रात: SPO जवानों की बिना थके ड्यूटी,!