अनूप प्रकाश भारद्वाज ने किया वृक्षारोपण! हरिद्वार!
स. संपादक शिवाकांत पाठक!
अनूप प्रकाश भारद्वाज एडवोकेट ने देश वासियों एवम् उत्तराखंड वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि पूरी सृष्टि प्रकृति और पर्यावरण पर निर्भर है। जीने के लिए जिस हवा, पानी, खाद्य की जरूरत होती है, वह पर्यावरण की देन है। इनके बिना सृष्टि और किसी जीव की कल्पना भी नहीं की जा सकती। हमारे आसपास का वातावरण पेड़-पौधे, नदी, जंगल, जमीन और पहाड़ आदि से घिरा है। इसी को तो प्रकृति कहते हैं।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत उत्तराखंड के प्रांत अध्यक्ष डॉक्टर राजीव कुरले ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की महती आवश्यकता है
सीनियर सिटीजन
महेश चंद्र शर्मा,विनोद गर्ग , चंद्रास भारद्वाज उम्र ६ वर्ष
अनूप प्रकाश भारद्वाज एडवोकेट प्रांत सचिव अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत
गोविंद सिंह बिष्ट, राजेंद्र जिंदल, अखिलेश शर्मा, विभू वालिया,प्रतीक त्यागी,प्रदीप वर्मा, सुधांशु जोशी,नरेंद्र गर्ग,अनिल जोशी, गुजराती अमरनाथ बाबा उपस्थित रहे!
इसी प्रकृति से हम बहुत कुछ लेते हैं, लेकिन बदले में हम प्रकृति को क्या देते हैं? अगर ध्यान देंगे तो दशकों से हम प्रकृति को सिर्फ प्रदूषित कर रहे हैं। पर्यावरण का दोहन कर रहे हैं। जंगलों को काटना, नदियों को गंदा करना, वातावरण को प्रदूषित करना आदि के कारण हम प्रकृति का अस्तित्व खत्म करने के साथ ही अपने जीवन और आने वाली पीढ़ी के लिए खतरनाक वातावरण बना रहे हैं। ऐसे में छोटे छोटे प्रयास करके हम पर्यावरण संरक्षण कर सकते हैं। अगर प्रकृति संरक्षित होगी तो मानवीय जीवन सुरक्षित होगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस पर्यावरण दिवस के मौके पर आप भी अपने दोस्तों, करीबियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करके प्रकृति के संरक्षण में अपना योगदान दें।
समाचार एवं बिज्ञापन के लिए संपर्क करें 9897145867




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें