नम आंखों से राजीव शर्मा ने अर्पित की अश्रु पूर्ण श्रद्धांजलि

 



 नगर पालिका शिवालिक नगर हरिद्वार!


 स. संपादक शिवाकांत पाठक!






नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत जी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जनरल रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये, दो मिनट का मौन रख कर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति हेतु याचना की गई! नगर पालिका शिवालिक नगर कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज भी उत्तराखंड में घोषित राजकीय शोक के चलते  झुक कर साहसी अनुभवी सैनिक अधिकारी जनरल विपिन रावत की शहादत को सलाम किया!


श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बोलते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि जनरल रावत की शहादत देश के लिए अपूर्णनीय क्षति है। उत्तराखंड के गौरव तथा देश की शान बिपिन रावत ने जिस हौंसले के साथ भारतीय सेना का नेतृत्व किया उससे चीन व पाकिस्तान सहित देश के सभी दुश्मन पस्त थे। उनकी दूरदर्शिता के चलते भारतीय सेना में कई अच्छे बदलाव हुए तथा थिएटर कमाण्ड के रूप में एक बड़ा बदलाव होने वाला था।


राजीव शर्मा ने कहा कि जनरल रावत का योगदान भारतीय सेना ,देश व आने वाली पीढ़ियां कभी भुला नहीं सकेगी।इस अवसर पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी चंद्रशेखर शर्मा, सभासद रीना तोमर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र बिश्नोई, भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी, युवा मोर्चा महामंत्री अंशुल शर्मा, उपाध्यक्ष गौरव गुर्जर, अमित भट्ट,नवीन भट्ट, विवेक, मकान सिंह व नगरपालिका कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। समाचारों के लिए संपर्क करें वॉट्स ऐप नम्बर


9897145867

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

शाबास सिडकुल पुलिस,,नवोदय नगर की घटना पर एक्टिव पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा कातिल,!