सावधान,,,,,आदमी इंसान को डंसने लगा है!

 



आदमी इंसान को डंसने लगा है!


देख कर अब सांप भी हंसने लगा है !!



खुद को ही अब मान बैठा है खुदा!


स्वयं निर्मित जाल में फंसने लगा है!!


देख कर अब सांप भी हंसने लगा है,,,,,




ना रही इंशानियत अब आदमी में!


दफन होना है सुनिश्चित इस जमीं में!!


दूसरों पर उंगलियां हर दम उठाता!


झांक कर देखा नहीं अपनी कमी में!!


भाईयो अब दूर रहना आदमी से !


नांग भी अब तंज ये कसने लगा है!!



देख कर अब सांप भी हंसने लगा है,,,,,



स्व रचित रचना


स.संपादक शिवाकांत पाठक


वी एस इन्डिया न्यूज चैनल परिवार हरिद्वार उत्तराखंड


संपर्क सूत्र 📞9897145867

विज्ञापन






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

शाबास सिडकुल पुलिस,,नवोदय नगर की घटना पर एक्टिव पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा कातिल,!