तीस साल बाद पहली बार विकास की ओर! हरिद्वार!

 


( राजीव शर्मा द्वारा उठाए गए ऐतिहासिक कदम पर झूम उठे सैकड़ों लोग )


स. संपादक शिवाकांत पाठक !



शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने पालिका क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए शुरू किए गए विशेष अभियान 50 दिन 50 कार्यों के "17वें दिन" शिवालिक नगर में एन 321 के सामने वाले पार्क का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। इस अवसर पर स्थानीय निवासियों ने पालिकाध्यक्ष के इस अभियान की प्रशंसा करते हुए, 30 साल में पहली बार हुए पार्क के सौंदर्यकरण पर हर्ष व्यक्त करते हुए राजीव शर्मा का फूल मालाओं और पुष्पगुच्छ से स्वागत अभिनंदन कर आभार प्रकट किया।

लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है हमारा लक्ष्य है कि हमारी नगरपालिका स्वच्छ, सुंदर और विकसित बने, जिसके लिए हम निरंतर कार्य कर रहे हैं। निश्चित ही इन कार्यों से क्षेत्रवासियों को भारी सुविधा प्राप्त होगी और हमारा क्षेत्र प्रगति की ओर निरंतर बढ़ता रहेगा। उन्होंने बताया कि इस पार्क में सोलर लाइट, ओपन जिम, झूले, घास व पौधारोपण, बैंचें तथा घूमने के लिए पथ वे आदि आधुनिक सुविधाओं से तैयार किया गया है जिससे स्थानीय निवासियों विशेषत: बुजुर्गों व महिलाओं को घूमने व बच्चों को खेलने के लिए काफी सुविधाएं प्राप्त होगी।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, सभासद हरिओम चौहान व पंकज चौहान, अवनीश मिश्रा, रविकांत गुप्ता, रितु ठाकुर,अतुल सक्सेना, अजीत चौधरी, एस एस चौहान , गणेश विश्वकर्मा, देवेन्द्र सिंह, विवेक गोयल जी अजय अरोड़ा, दीपक नौटियाल, राकेश राणा, रविन्द्र उनियाल, मधु शर्मा, आशीष रस्तोगी, नन्हे भारद्वाज,  व अनेक क्षेत्रवासी व कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

विज्ञापन








टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए सटोरिया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री बरामद,!थाना सिडकुल,!

ॐ शांति बिहार में जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,!थाना सिडकुल,,!

कावड़ की सेवा में दिन-रात: SPO जवानों की बिना थके ड्यूटी,!