जैविक कृषि के प्रचार प्रसार हेतु कृषि मंत्री पहुंचे केरल!

 


संपादक शिवाकांत पाठक!


25 फरवरी,,मोटे अनाज की संभावनाएं और जैविक कृषि के प्रचार प्रसार हेतु कृषि मंत्री गणेश जोशी का केरल दौरा ,,,कृषि विभाग केरल द्वारा आयोजित वाईगा 2023 में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे कृषि मंत्री गणेश जोशी,,केरल के त्रिवेंद्रम में कृषि विभाग द्वारा 26 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित वाईगा 2023 आयोजन में कृषि मंत्री गणेश जोशी तथा उत्तराखंड के कृषि विभाग के अधिकारियों का एक दल तीन दिवसीय यात्रा पर त्रिवेंद्रम का भ्रमण करेगा। 

     इस भ्रमण के दौरान मोटे अनाजों के लिए अन्य प्रदेशों में क्या-क्या योजनाएं चल रही है और उनके विपणन के लिए क्या-क्या कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। उनका अवलोकन किया जाएगा साथ ही प्रदेश में चल रही जैविक कृषि की योजनाओं संभावनाओं और उत्पादों के बारे में अवगत कराया जाएगा। 

    इस कार्यक्रम में देश के सभी राज्यो के कृषि मंत्री, कृषि वैज्ञानिक और अधिकारी उपस्थित रहेंगे इस अंतरराष्ट्रीय कांक्लेव में कृषि क्षेत्र से जुड़े हुए महत्वपूर्ण कार्यों और निर्णयों पर चर्चा भी होगी। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी इस अंतरराष्ट्रीय कांक्लेव को 27 फ़रवरी को सम्बोधित करेंगे।

     भ्रमण दल में कृषि मंत्री के साथ जैविक उत्पाद परिषद के प्रबंध निदेशक श्री विनय कुमार और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और किसान सहभाग करेंगे।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए सटोरिया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री बरामद,!थाना सिडकुल,!

ॐ शांति बिहार में जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,!थाना सिडकुल,,!

कावड़ की सेवा में दिन-रात: SPO जवानों की बिना थके ड्यूटी,!