एक नवजात शिशु पर भी नही पसीजा मां का दिल,, धिक्कार है आधुनिक मानव सभ्यता पर,,,,,,

 



दानवता भी शर्मशार,,,गंगनहर में बहता मिला नवजात शिशु का शव ! हरिद्वार ( कोतवाली ज्वालापुर)





संपादक शिवाकांत पाठक!


( अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत )




 रिपोर्ट गुलफाम अली,,,कोतवाली, ज्वालापुर पर आज दिनांक 07.02.2023 को सूचना प्राप्त हुई कि एक नवजात शिशु का मृत शरीर जटवाड़ा पुल घाट पर पड़ा है। इस सूचना पर SI संदीपा भंडारी द्वारा मौके पर जाकर उक्त नवजात शिशु के शव की शिनाख्त के प्रयास दिए गए। आसपास जानकारी करने पर पता चला कि उक्त शव गंग नहर में एक थैले में बह रहा था जिसको कुछ बच्चे जो कि गंग नहर में से पैसे निकाल रहे थे को  बहता हुआ दिखाई दिया उनके द्वारा उस थैले को बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दी गई। 


उक्त नवजात शिशु  का लिंग पुरुष है। नवजात शिशु के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। चूंकि नवजात शिशु के जन्म को छिपाने के लिए उसके शरीर को जानबूझकर गुप्त रीति से गंग नहर में बहाया गया है। उक्त संबंध में SI संदीपा भंडारी के बयान जबानी के आधार पर मु0अ0सं0 74/23 धारा 318 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।


विज्ञापन







टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए सटोरिया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री बरामद,!थाना सिडकुल,!

ॐ शांति बिहार में जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,!थाना सिडकुल,,!

कावड़ की सेवा में दिन-रात: SPO जवानों की बिना थके ड्यूटी,!