पत्रकारों के उत्पीड़न एवम शोषण के खिलाफ संगठन सदैव साथ! ज्ञान प्रकाश पांडेय (अध्यक्ष )

 


संपादक शिवाकांत पाठक !




पत्रकारों की तमाम समस्यायों को लेकर कल होटल जान्हवी डेल में श्रम जीवी पत्रकार यूनियन की एक बैठक ज्ञान प्रकाश पांडेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमे प्रदेश महा मंत्री विश्वजीत नेगी उपस्थित रहे पत्रकारों ने अपनी अपनी समस्याएं खुल कर सामने रखीं जिसमें कि मूल रूप से पत्रकारों की सुरक्षा, बच्चों की शिक्षा,, स्वास्थ्य से संबंधित समस्यायों को लेकर महा मंत्री विश्वजीत सिंह नेगी ने गंभीरता पूर्वक लेते हुए आश्वासन दिया कि इन तमाम समस्यायों को शासन द्वारा शीघ्र ही हल किए जाने का प्रयास किया जायेगा,, ज्ञान प्रकाश पांडेय अध्यक्ष ने कहा कि पत्रकार निर्भीक होकर पत्रकारिता करें और सच को सामने लाए ,, यदि सत्य खबरों के प्रकाशन पर प्रतिशोध वश किसी भी पत्रकार पर संकट की स्थित आती है तो संगठन एक जुट होकर उसके साथ न्याय के लिए तत्परता से लड़ाई लड़ेगा  ,, लेकिन पत्रकारों को स्वार्थ वादिता से बचना चाहिए ताकि मीडिया की गरिमा का हनन न हो सके,, श्री पांडेय ने कहा कि शीघ्र ही कार्यकारणी की घोषणा कर दी जाएगी एवम होली मिलन समारोह भी श्रम जीवी पत्रकार यूनियन इकाई हरिद्वार द्वारा धूम धाम से मनाया जाएगा! बैठक में श्रम जीवी पत्रकार यूनियन के सभी  पत्रकार उपस्थित रहे!




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए सटोरिया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री बरामद,!थाना सिडकुल,!

ॐ शांति बिहार में जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,!थाना सिडकुल,,!

कावड़ की सेवा में दिन-रात: SPO जवानों की बिना थके ड्यूटी,!