उत्तराखंड का दरोगा रिश्वत लेते गीरिफ्तर !

 




देहरादून- दून पुलिस के एक दारोगा को चंडीगढ़ में सीबीआई की एंटी करप्शन यूनिट ने एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।सूत्रों के अनुसार रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया दारोगा हेमंत खंडूड़ी कैन्ट थाने में तैनात है तथा आईपीसी की धारा 420 में दर्ज एक मुकदमे में वांटेड की तलाश में दो सिपाहियों के साथ दबिश पर चंडीगढ़ गया था। सूत्रों के अनुसार सीबीआई ने गिरफ्तारी की सूचना दून पुलिस के उच्च अधिकारियों को दे दी है। हालांकि, किसी अधिकारी की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है!


सेंट्रल ब्यूरो आफ इन्वेस्टिगेशन सीबीआई की टीम ने उत्तराखण्ड पुलिस के सब इंस्पेक्टर को एक मामले की जांच में कार्रवाई ना करने के एवज में एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी सब इंस्पेक्टर की पहचान हेमंत खंडूरी के तौर पर हुई है जो वर्तमान में कैंट थाना देहरादून में वरिष्ठ उप निरीक्षक के पद पर तैनात था। सीबीआई ने सब इंस्पेक्टर को चंडीगढ से पकडा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए सटोरिया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री बरामद,!थाना सिडकुल,!

ॐ शांति बिहार में जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,!थाना सिडकुल,,!

कावड़ की सेवा में दिन-रात: SPO जवानों की बिना थके ड्यूटी,!