ओक्सीजन का स्तर क्यों और कैसे घटता है! डॉ महेंद्र राणा ( आरोग्य संस्थान जगजीत पुर हरिद्वार)

 


स. संपादक शिवाकांत पाठक!



यदि हीमोग्लोबिन की कमी हो जाए तो लाजमी है 


क्या-क्या दिक्कतें आ सकती हैं

आयरन की कमी से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है और हीमोग्लोबिन कम होने से शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है। इस स्थिति को एनीमिया कहते हैं।


चेहरा पीला हो जाए तो

हीमोग्लोबिन के घटते ही त्वचा पीली पड़ जाती है और तलवे व हथेलियां ठंडी रहने लगती हैं। इसको सबसे शुरुआती लक्षण मानते हैं। इसके साथ चक्कर आना, जल्दी थक जाना, सीने व सिर में दर्द होना, शरीर ठंडा रहना आंखों के नीचे काले घेरे आदि जैसे लक्षण दिखें तो समझ जाएं कि आपको एनीमिया बीमारी हो गई है।



किसे बनाती है शिकार

महिलाओं में एनीमिया की शिकायत ज्यादा रहती है। माहवारी के समय ज्यादा रक्तस्रव होने की वजह से भी एनीमिया का खतरा रहता है। गर्भवती महिलाओं में भी एनीमिया का प्रभाव अधिक पाया जाता है। गर्भावस्था के दौरान शरीर को अधिक मात्रा में विटामिन, मिनरल, फाइबर आदि की जरूरत होती है। रक्त में लौह तत्वों की कमी होने से शारीरिक दुर्बलता बढ़ती है। डाइटिंग कर रही लड़कियां भी इसकी शिकार हो जाती हैं।


खाने का रखें ख्याल

खून में हीमोग्लोबिन का स्तर सुधरने में और एनीमिया को पूरी तरह ठीक होने में कम-से-कम छह माह का समय लगता है। इस दौरान आयरन युक्त भोजन करना बहुत जरूरी है। इसलिए मांस, अंडा, मछली, किशमिश, सूखी खुबानी, हरी बीन्स, पालक और हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे आयरन से परिपूर्ण आहार का सेवन महत्वपूर्ण है। एक बात ध्यान देने लायक यह है कि आयरन युक्त डाइट तभी फायदेमंद होती है, जब उसके साथ विटामिन सी का भी सेवन किया जाता है। विटामिन-सी के लिए अमरूद, आंवला और संतरे का जूस लें। आयरन सप्लीमेंट्स बिना डॉक्टर की सलाह के न लें।



खानपान में करें इन्हें शामिल

चुकंदर

यह आयरन का अच्छा स्त्रोत होता है। इसको रोज खाने में सलाद या सब्जी के तौर पर शामिल करने से हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती।


हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक, ब्रोकली, पत्तागोभी, गोभी, शलजम और शकरकंद जैसी सब्जियां सेहत के लिए बहुत अच्छी होती हैं। इनमें आयरन प्रचुर मात्रा में होता है। सब्जियां न केवल हीमोग्लोबिन के स्तर को सुधारती हैं, बल्कि वजन कम करने और पाचन ठीक रखने में भी मददगार होती हैं।


सूखे मेवे

खजूर, बादाम और किशमिश का खूब प्रयोग करना चाहिए।


फल

खजूर, तरबूज, सेब, अंगूर और अनार खाने से खून बढ़ता है। अनार खाना एनीमिया में काफी फायदा करता है। प्रतिदिन अनार का सेवन करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

शाबास सिडकुल पुलिस,,नवोदय नगर की घटना पर एक्टिव पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा कातिल,!

नवोदय नगर सभासद ने जलभराव की स्थिति का लिया जायजा,!