सुनी जो उनके आने की आहट गरीब खाना सजाया हमने! हरिद्वार!

 


माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगमन की बाट जोहती ये नवोदय नगर की अंतिम सीमा तक जानें वाली सड़क है जिसे बड़े बड़े डंफर, ट्रेकर, स्कूल बसों द्वारा वर्षों से बड़ी बेदर्दी के साथ रौंदा जाता रहा,, ये बेचारी अपने जख्म अखिर दिखाए तो दिखाए किसे,, कोइ भी इसकी अंतर व्यथा सुनने को तैयार नहीं है,, बस इस सड़क को माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के आगमन का इंतजार रहता है,, क्यो कि विगत वर्ष धामी जी के आगमन पर ही इसकी मरहम पट्टी की गई थी ,, बेचारी बूढ़ी सड़क है इसलिए इसे ज्यादा सिंगार की कोइ आवश्यकता नहीं पड़ती ,, बस इसी लिऐ चुपरन से ही बेचारी सड़क के घावों को भर दिया जाता है ,, प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले आवासो को लाभार्थियों को सौंपने हेतु धामी जी के आगमन का इंतजार यह सड़क लगभग एक वर्ष से करती रही ,, तमाम लोगों का तो मानना था कि कोइ भी इस सड़क का दुर्दशा देखने नहीं आएगा,, लेकिन सड़क के मन की बात कौन सुन सकता है,, वो तो चिल्ला चिल्ला कर कह रही थी कि देख लेना गांव वालो एक दिन मेरी देख भाल करने वाला आएगा और जरूर आयेगा,, करन, अर्जुन की तरह,,,,,,,!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

शाबास सिडकुल पुलिस,,नवोदय नगर की घटना पर एक्टिव पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा कातिल,!