रोड शो के दौरान भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा ने कहा कि!शिवालिक नगर हरिद्वार!
स संपादक शिवाकांत पाठक!
पूरे जन संपर्क के दौरान आज चुनाव के अंतिम दिन तक जनता का उत्साह और जोश हम लोगों को और अधिक ताकत दे रहा है, अब भगवा यात्रा को कोई भी रोकने वाला नहीं है। कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सहित सभी सभासद पद के प्रत्याशी मैदान छोड़कर खुद ही भाग खड़े हुए हैं, अब वह चुनाव लड़ने की बजाय अपनी जमानत बचाने की योजनाओं पर काम कर रहे हैं, यह चुनाव कांग्रेस के लिए धरातल तरसते वाला चुनाव साबित होने वाला है। नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी तो कई दिन पहले ही मैदान से बाहर हो गए हैं और वह अब गाने बजाने का सहारा लेने का प्रयास कर रहे हैं, जोकि जनता भी समझ चुकी है।क्यों कि देश को विकास चाहिए, जो हो रहा है,
उन्होंने कहा कि जनता ने यहां पर भगवा बोर्ड बनाने का निर्णय ले लिया है। नवोदय नगर से लेकर शिवालिक नगर से होते हुए सुभाष नगर तक सभी के सभी 13 वार्डों में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएगा और नगर पालिका के अधूरे कार्यों को हम बोर्ड की पहले ही बैठक में पास करेंगे। अगले 5 सालों में जनता का आशीर्वाद हमें मिलता है तो इस क्षेत्र को उत्तराखंड का नंबर वन क्षेत्र बनाएंगे और नगर पालिका शिवालिक नगर को एक आदर्श नगर पालिका का दर्जा दिलायेगें।
समाचारो हेतु सम्पर्क करें 📞9897145867

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें