अयोध्या राम मंदिर कि सुरक्षा में भारी चूक चश्मे के कैमरे से खींच रहा था फोटो!अयोध्या!

 


स संपादक शिवाकांत पाठक!


अयोध्या में राम मंदिर की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति अपने चश्मे में लगे कैमरे से छिपकर मंदिर के अंदर की फोटो खींच रहा था. उसे पुलिसकर्मियों ने फोटो खींचते हुए पकड़ लिया. अब खुफिया एजेंसी उससे पूछताछ कर रही है. वहीं सुरक्षा अधिकारियों ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, बीते सोमवार को एक शख्स रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचा था.


 उसने कैमरों वाला चश्मा भी लगा रखा था. इतना ही नहीं उसने मंदिर परिसर के सभी चेकिंग प्वाइंट को पार कर लिया था, लेकिन सुरक्षाकर्मी उसे पकड़ नहीं पाए. उसके बाद वो राम मंदिर परिसर में फोटो खींचने लगा. जब वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे फोटो खींचते हुए देखा तो तुरंत पकड़ लिया और उसे खुफिया एजेंसी को सौंप दिया गया. उसने जो चश्मा पहना हुआ था, उसके फ्रेम के दोनों किनारों पर कैमरे लगे हुए हैं, जिनसे बड़ी आसानी से फोटो खींची जा सकती है।

समाचारो एवम प्रचार प्रसार हेतु सम्पर्क करें,, 📞9897145867

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए सटोरिया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री बरामद,!थाना सिडकुल,!

ॐ शांति बिहार में जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,!थाना सिडकुल,,!

कावड़ की सेवा में दिन-रात: SPO जवानों की बिना थके ड्यूटी,!