अभद्रता करने वाले पर हो शीघ्र कार्यवाही ! विक्रांत कुमार!(हरिद्वार)

 



विक्रान्त कुमार पुत्र स्वं श्री संजीव कुमार जो कि कार्यालय जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी रोशनाबाद - हरिद्वार का स्थाई चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। एक लिखित शिकायती पत्र कोर्ट चौकी, रोशनाबाद में देते हुए बताया कि आज दिनांक 22.07.2023 को समय करीब शाम 3.20 बजे जब प्रार्थी अपनी ड्यूटी पर था तो एक अज्ञात व्यक्ति अचानक कार्यालय में अन्दर धुसा और जब विक्रांत ने उसका परिचय पूछा तो वह आग बबूला हो गया और  गाली गलौच करने लगा। जब वह मारपीट पर उतारू हो गया तो विक्रांत नेउससे कहा कि मै अभी साहब को बुला रहा हॅू यह सुनते ही वह कहने लगा कि तू अपनी औकात में रह तू भंगी, भंगड कही के मै तेरी नौकरी खा जाऊंगा और अगर तूने मेरी कहीं शिकायत की तो मैं तूझे जान से भी मार सकता हूं और तुझे नौकरी से भी बर्खास्त करा सकता हूँ मै एक पत्रकार हूँ मेरा नाम विरपाल है। विरपाल ने स्वयं ही 100 नं0 पर पुलिस को फोन किया जिस पर पुलिस के दो कर्मचारी कार्यालय में आये और मुझसे तथा कार्यालय स्टाफ से भी पूंछतांछ करने पर जब पुलिस कर्मी को सत्यता का पता चला तो वह विरपाल की खुद की गलती बताकर वापस चले गये । विरपाल जाते-जाते मुझे धमकी देकर गया है कि मैं तेरी नौकरी खा जाऊंगा और तुझे जान से मरवा दूँगा । विक्रांत ने रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्यवाही मांग की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए सटोरिया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री बरामद,!थाना सिडकुल,!

ॐ शांति बिहार में जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,!थाना सिडकुल,,!

कावड़ की सेवा में दिन-रात: SPO जवानों की बिना थके ड्यूटी,!