लेखपाल संघ आया मैदान में हमलावर शीघ्र हों गिरफ्तार। हरिद्वार।
स .संपादक शिवाकांत पाठक।
रिपोर्ट गुलफाम अली,,उत्तराखण्ड लेखपाल संघ के पत्र दिनांक 12.06.2024 में अवगत कराया गया है कि दिनांक 11.06.2024 को तहसील लक्सर में तैनात राजस्य उप निरीक्षक श्री अंजू काम्बोज अवैध खनन के सम्बन्ध में सी०एम० हैल्पलाईन पोर्टल पर प्राप्त शिकायत की जांच हेतु ग्राम प्रतापपुर गये थे एवं स्थल पर प्रार्थना पत्र के सम्बन्ध में ग्राम प्रधान से जानकारी करने पर ग्राम प्रतापपुर तहसील लक्सर के ग्राम प्रधान रोनिक व उनके के साथियों के द्वारा इनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गयी। उक्त ग्राम प्रधान रोनिक अवैध खनन कार्यों में लिप्त है। ग्राम प्रधान द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया गया है। श्री अंजू काम्बोज के साथ हुई अभद्रता एवं मारपीट के कारण सभी सदस्यों में अत्यधिक रोष व्याप्त है। उत्तराखण्ड लेखपाल संघ उपशाखा तहसील लक्सर के सभी सदस्यों सर्वसम्मति से आरोपी प्रधान रोनिक एवं अन्य आरोपियों की गिरफतारी होने तक पूर्ण कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया है। जिसके क्रम में तहसील लक्सर के समस्त संघ सदस्यों द्वारा कार्य बहिष्कार किया जा रहा है।
उक्त के क्रम में सादर अवगत कराना है कि घटना के दिनांक को तीन बीत जाने के बाद मी आतिथि तक उक्त आरोपी ग्राम प्रधान एवं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई जो कि अत्यन्त खेदजनक है एवं जनपद के समस्त राजस्व उप निरीक्षक/राजस्व निरीक्षकों में उक्त घटना को लेकर अत्यधिक रोष व्याप्त है।
अतः यदि उक्त आरोपी ग्राम प्रधान ग्राम प्रतापपुर तहसील लक्सर व अन्य आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होती है तो दिनांक 18.06.2024 से जनपद के समस्त राजस्व उपनिरीक्षक/राजस्व निरीक्षक तहसील लक्सर में एकत्रित होकर कार्यबहिष्कार करने को विवश होंगे एवं उक्त आन्दोलन सभी आरोपियों की गिरफतारी होने तक अनवरत जारी रहेगा।
समाचारों हेतु सम्पर्क करें,, व्हाट्स एप नंबर,,9897145867


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें