यदि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो प्रदेश स्तर पर होगा धरना प्रदर्शन।जिलाध्यक्ष श्री देवेश घिल्डियाल।
स.संपादक शिवाकांत पाठक।
( ग्राम प्रधान द्वारा सरकारी कार्य में बाधा, फिर ग्रिफफ्तारी क्यों नहीं,,)
एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए अनुज यादव-जिलामंत्री उत्तराखंड लेखपाल संघ शाखा- हरिद्वार ने उल्लेख किया कि श्री अन्जू काम्बोज राजस्व उप निरीक्षक तहसील लक्सर के साथ दिनांक 11.06.2024 को ग्राम प्रधान प्रतापपुर द्वारा मारपीट किये जाने के बाद कराये गये पंजीकृत मुकदमे में गिरफ्तारी न होने के कारण विरोध में धरना प्रदर्शन किए जाने का निर्णय संगठन द्वारा लिया गया है।
उपरोक्त पत्र में स्पष्ट किया गया है कि दिनांक 11.06.2024 को तहसील लक्सर में तैनात राजस्व उप निरीक्षक श्री अन्जू काम्बोज अवैध खनन के सम्बन्ध में सी०एम० हेल्पलाईन पोर्टल पर प्राप्त शिकायत की जांच हेतु ग्राम प्रतापपुर गये थे एवं स्थल पर प्रार्थना पत्र के सम्बन्ध में ग्राम प्रधान से जानकारी करने पर ग्राम प्रतापपुर तहसील लक्सर के ग्राम प्रधान रोनिक व उसके साथियों के द्वारा इनके साथ अभ्रदता एंव मारपीट की गयी उक्त ग्राम प्रधान रोनिक अवैध खनन कार्यों में लिप्त है। ग्राम प्रधान द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया गया है। श्री अन्जू काम्बोज के साथ हुई अभद्रता एंव मारपीट के कारण तथा पुलिस प्रशासन के द्वारा आज तिथि तक भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किये जाने के कारण सभी सदस्यों में अत्यधिक रोष व्याप्त है। जिस कारण आज दिनांक को उ०ले०संघ जनपद हरिद्वार की सभी तहसीलों के राजस्व उप निरीक्षक व राजस्व निरीक्षक तथा जनपद हरिद्वार के सभी रजिस्ट्रार कानुनगों तथा कम्पयूटर ऑपरेटर संघ के द्वारा तहसील लक्सर में धरना प्रदर्शन किया गया तथा सभी के द्वारा यह एक मत से निर्णय लिया गया कि जब तक आरोपी प्रधान व उसके साथियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तब तक जनपद के सभी राजस्व उप निरीक्षक,राजस्य निरीक्षक , रजिस्ट्रार कानूनगों , कम्पयूटर ऑपरेटर तहसील लक्सर में धरने में शामिल रहेगें।
जिलाध्यक्ष श्री देवेश घिल्डियाल ने कहा कि इस संकट की घड़ी में सभी राजस्व कर्मचारी एकजुट है तथा यदि आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी नही होती है तो पूरे प्रदेश को उक्त धरने में शामिल कर दिया जायेगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। धरने में निम्न पदाधिकारी/सदस्य उपस्थित रहे-
जिलाध्यक्ष श्री देवेश घिल्डियाल, जिला मंत्री अनुज यादव, तहसील रूडकी मंत्री श्री प्रवीन राठौर, तहसील भगवानपुर अध्यक्ष श्री मनीष गुप्ता, मंत्री श्री विनित कुमार, तहसील हरिद्वार अध्यक्ष श्री सुभाष चौहान, तहसील अध्यक्ष लक्सर श्री उम्मेद नेगी। तहसील मंत्री श्री योगेन्द्र राणा। रजिस्ट्रार कानूनगों संघ के जिलाध्यक्ष श्री अमरीष शर्मा जिला मंत्री श्री आलोक, कम्पूयटर ऑपरेटर संघ के जिलाध्यक्ष श्री विकास रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।
समाचाराे हेतु सम्पर्क करें 📲
9897145867
Comments
Post a Comment