अवैध शराब नाकाबिले बर्दाश्त,,जंगलों में सूंघते घूम रहीं हैं आबकारी विभाग की टीमें! हरीद्वार!

 



 संपादक शिवाकांत पाठक!



आबकारी विभाग हरिद्वार द्वारा जिला आबकारी अधिकारी प्रभा शंकर मिश्रा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अवैध जहरीली शराब के विरूद्ध अभियान को सफल बनाने हेतु आबकारी टीम ने पूरी तरह से कमर कस ली है ,,रात दिन जंगलों में खोजी टीमों ने घूम घूम कर हजारों लीटर कच्ची शराब , लहन आदि बरामद कर नष्ट किया ,, अभी हाल ही में आज आबकारी निरीक्षक खजान सिंह के कुशल नेतृत्व में लक्सर टीम ने पथरी नदी के किनारे करीब 700 किलो लहन नष्ट किया ,,सरकार द्वारा आबकारी विभाग का गठन करने के पीछे बहुत सारे कारण थे जिनमे से एक महत्वपूर्ण कारण यह भी था कि निजी फायदे के लिए बिना किसी डिग्री या गुणवत्ता सुनिश्चित किए बनने वाली अवैध शराब पर रोक लगाई जाए ताकि कोई भी व्यक्ति जहरीली शराब पीने से होने वाले नुकसान से बच सके,,,,



हरिद्वार में जहरीली शराब कांड के हादसे के बाद यहां की भौगोलिक स्थिति से पूर्व परिचित प्रभा शंकर मिश्रा को हरिद्वार जनपद का कार्यभार संभालने हेतु  शासन ने नियुक्त किया ,,परिणाम स्वरूप आज अवैध शराब माफियाओं में खलबली मची हुई है ,,, आबकारी विभाग की टीम कब, कहां, किस समय पहुंच जाए इसका अंदाजा लगाना बेहद मुस्किल काम है !


विज्ञापन






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए सटोरिया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री बरामद,!थाना सिडकुल,!

ॐ शांति बिहार में जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,!थाना सिडकुल,,!

कावड़ की सेवा में दिन-रात: SPO जवानों की बिना थके ड्यूटी,!