एक्जिट पोल ने बढ़ाई राजनैतिक हलचल।

 


राजस्थान में बंटे एग्ज़िट पोल

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे रविवार को आएंगे, लेकिन एग्जिट पोल ने राजनीतिक गर्मी बढ़ा दी है। अलग-अलग सर्वेक्षणों को देखें तो राजस्थान और मध्य प्रदेश में स्थिति साफ नहीं लग रही। कुछ MP में BJP को बढ़त दे रहे हैं, कुछ कांग्रेस को, तो कुछ कांटे का मुकाबला बता रहे हैं। हालांकि इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया और टुडेज चाणक्या ने MP में BJP की बड़ी जीत का अनुमान लगाया है। बाकी एग्जिट पोल में कांग्रेस को कहीं-कहीं आगे भी बताया गया। ज्यादातर सर्वे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त दे रहे हैं। राजस्थान में कांटे की टक्कर मानी जा रही है। लेकिन वहां इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया और टुडेज चाणक्या ने कांग्रेस को BJP से बढ़त दी। वहीं, तेलंगाना में बड़े उलटफेर का अनुमान लगाते हुए कहा जा रहा है कि BRS की सरकार जा सकती है। एग्जिट पोल कांग्रेस को यहां बढ़त दिखा रहे हैं। वहीं, मिजोरम में ज्यादातर सर्वे हंग असेंबली यानी किसी को भी बहुमत न मिलने का अनुमान लगा रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए सटोरिया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री बरामद,!थाना सिडकुल,!

ॐ शांति बिहार में जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,!थाना सिडकुल,,!

कावड़ की सेवा में दिन-रात: SPO जवानों की बिना थके ड्यूटी,!