किए गए कर्मो के परिणाम से आपको दुनियां की कोइ भी शक्ति बचा नहीं पाएगी,, बाकी आपकी मर्जी। स.संपादक शिवाकांत पाठक।



( यह संसार एक नाट्य मंच है आपको जो भी किरदार मिला है उसके प्रति समर्पित रहें वरना परिणाम के जिम्मेदार आप होंगे)



ब्रम्हांड के संचालक द्वारा इस श्रृष्टि का निर्माण किया गया है जिसे कोई ईश्वर तो कोई अल्लाह, कोई गॉड फादर , तो कोई गुरू ग्रंथ साहिब आदि नामो से पुकारता है लेकिन वास्तव में वह क्या है यह बात मानव की ज्ञान शक्ति से परे है,, दूर है,, क्यों कि जो भी व्यक्ति प्रेम की पराकाष्ठा को पार कर उसे पुकारते समय अपने अस्तित्व को भूल जाता है जिसे लोग पागल कहने लगते हैं,, वह ईश्वर को पा लेता है,, हां लेकिन यह बात भी सत्य है कि ईश्वर को पा लेने वाला व्यक्ति संसार को भूल जाता है,,

यह बात सभी वेदों,उपनिषदों, पुराणों का सार मानी जाने वाली राम चरित मानस में गो स्वामी तुलसी दास जी महराज लिखते हैं ,,


सोई जानहि जेहि देहु जनाई,

जानत तुम्हहि तुम्हइ होइ जाई।"


ईश्वर जिसे चाहते हैं उसे ही अपना दर्शन देते हैं, उसे ही प्राप्त होते हैं, और जिसे वे दर्शन देते हैं वह सिर्फ उसी का हो जाता है,,,

वह संसार को भूल जाता है,,

अव यहां पर बात यह है कि उस मालिक का सही नाम क्या है,, तो आप खुद सोचिए उसकी बनाई हुई किसी भी वस्तु , या जीव जंतु पर यह स्पष्ट नहीं है कि मेड इन ईश्वर,, या मेड इन,, अल्लाह,, या फिर ईसा मसीह,, या अन्य,, तो फिर साफ है कि उसने अपना नाम किसी भी अविष्कार में उल्लेख नहीं किया,, तो फिर जो भी नाम दिए गए हैं वे हमारी अपनी खुद की ही सोच है,, ना तो उसका कोई नाम है ना उसकी बनाई हुई किसी भी कलाकृति का कोइ नाम है,,,


कोइ यदि आप से पूछे की आप का परिचय क्या है तो आप क्या उत्तर देंगे,,,? मैं बिपिन, सुरेंद्र, निखिल,, इस तरह आप बताएंगे, लेकिन ये नाम आपको इसी संसार में लोगों ने दिए हैं ईश्वर ने नहीं,,,


गीता में भगवान श्री कृष्ण कहते हैं कि कर्म कर,, कर्मण्य वादिकारस्ते मा फलेश कदाचिन:  कर्म हो प्रधान है,, कर्म को ही प्रमुखता दी गई है,,

 

और हम यहीं पर भूल कर जाते हैं,, ईश्वर का सी सी टी वी कैमरा एक ऐसा अजूबा रहस्य है जो कि आपके भौतिक ज्ञान से परे है,, आपके प्रत्येक कर्मो की विडियो बन रही है,, क्यो कि आज जो भी आप सोसल मीडिया का युग देख रहे हैं यह एक छोटा सा उदागरण है,, जो कि ईश्वर द्वारा ही मानव को उपलब्ध हुआ है,, सच तो यही है कि आप हर पल उसके कैमरे की गिरिफ्त में हैं,


प्रमाण,, आपके  जीवन का प्रत्येक कर्म अंतिम समय पर आपके सामने एक चल चित्र की तरह आपके सामने होगा, उस समय आप चाह कर भी कुछ बोल नहीं सकते,, इसलिए अच्छे कर्म करिए, किसी का भी दिल ना दुखे इस बात पर विशेष ध्यान रखें,,, अपनें पद, धन वैभव का अभिमान या दुरुपयोग ना करें,,


ईश्वर सदैव आप सभी को सद्बुद्धि दे,,,🙏🙏🙏🙏🙏🙏


समाचारों एवम् विज्ञापनों हेतु सम्पर्क करें 📲9897145867

Comments

Popular posts from this blog

कैसे बचेगी बेटियां,? नवोदय नगर में दिन दहाड़े प्रेमी ने गला रेत कर कर दी हत्या,! हरिद्वार,!

फुटबॉल ग्राउंड फेज 1 जगजीतपुर कनखल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा की गई मारपीट,,,!हरिद्वार,!

नवोदय नगर में घटी बहुत ही दुखद घटना!