संदेश

जुलाई, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा आत्म निर्भर भारत की सार्थकता का उदाहरण,!नवोदय नगर हरिद्वार,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, ( सभासद दीपक नौटियाल जी के प्रयास से  राजीव शर्मा अध्यक्ष की नई पहल मिलेगा रोजगार, ) ( यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सपनो को युवा मुख्यमंत्री सी एम धामी ने दी प्राथमिकता नहीं रहेगा बेरोजगार,, हर घर रोजगार ) आप सभी को सूचित किया जाता है की नगर पालिका अध्य्क्ष श्री राजीव शर्मा  जी व वार्ड 13 के सभासद श्री दीपक नौटियाल जी द्वारा स्वरोजगार मेला नवोदय नगर के सामुदायिक केंद्र  दिनांक 1 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लगाया जा रहा है।  आप अपना ब्यवसाय कर आत्मनिर्भर हो सकते है और अन्य को भी रोजगार देने का काम कर सकते है।  इसके लिए आवश्यक दस्तावेद  1. उत्तराखंड का स्थाई निवासी  2. आधार कार्ड  3. पैन कार्ड  4. फोटो 5. परियोजना रिपोर्ट 6. 10 रु के स्टाम्प पेपर घोषणा पत्र विभाग- जिला उद्योग केंद्र, हरिद्वार अपना स्वयं का स्वरोजगार करने के लिए लोन के साथ सब्सिडी की सुविधा* आपके आस पास बेरोजगार भाई बहन जो अपना स्वयं का स्वरोजगार शुरू करना चाहते हैं वह मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2025 का लाभ लेकर अपना स्वयं का ...

SP GRP तृप्ति भट्ट के कड़क नेतृत्व में लगातार सफलता हासिल करती जीआरपी,

चित्र
स संपादक शिवाकांत पाठक, *"ऑपरेशन कालनेमि" के तहत पकड़े 05 कालनेमि* *पूरे उत्तराखंड में जीआरपी पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, कुमाऊं एवं गढ़वाल जीआरपी क्षेत्रांतर्गत पकड़े गए साधु का भेष बनाकर घूमने वाले* जीआरपी पुलिस द्वारा 05 कालनेमियों के खिलाफ की गई कड़ी कार्रवाई हरिद्वार से दो एवं काठगोदाम से तीन कालनेमि दबोचे, अभियान लगातार जारी *रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेन में साधु का भेष बनाकर, भीख मांगते व घूमते थे, सत्यापन कार्रवाई में नहीं दिखा पाए कागजात* एसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट के नेतृत्व में जीआरपी पुलिस लगातार बेहतर कार्य कर रही है।  कप्तान तृप्ति भट्ट के एक आदेश पर पूरे उत्तराखंड में जीआरपी क्षेत्रांतर्गत एकसाथ चले अभियान "ऑपरेशन कालनेमि" के तहत जीआरपी ने पांच कालनेमियो को पकड़ा। पहचान छुपा कर अथवा फर्जी अभिलेखों के आधार पर किए जा रहे अपराधों के विरूद्ध चलाए गए इस अभियान में थाना जीआरपी हरिद्वार एवं काठगोदाम को सफलता हासिल हुई है। ऑपरेशन कालनेमी के दृष्टिगत संदिग्धों एवं साधु के भेष में घूमने वाले व्यक्तियों के आधार कार्ड आदि सत्यापन के तहत चैक किए गए जिसपर 05 संदिग्ध व्...

निराधार शिकायतों पर आये दिन पुलिस द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न से त्रस्त लोग गांव छोड़ने पर मजबूर,!

चित्र
   नदीम पुत्र नूर मुहम्मद निवासी जलालपुर डाडा थाना भगवान के अनुसार विगत दिनांक 20 जून 2025 को गांव के अपराधिक किस्म के लोंगो द्वारा गलत सूचना देने पर उसे घर से थाने ले जाया गया लेकिन मारपीट के बाद निर्दोष होने पर छोड़ दिया गया था, हालांकि पुलिस ने अफ़सोस जाहिर करते हुए कहा था कि गलत सूचना थी,, लेकिन इसके बाद अब मेरे भाई मोहतसिम के खिलाफ भी परेशान करने की गरज गांव के कुछ खुराफाती तत्वों द्वारा फिर झूठी शिकायत कर दी,, और पुलिस द्वारा पुन: बुलाया जा रहा,, जिससे इस घर के लोंगो में भय का माहौल देखने को मिल रहा,पिता नूर मुहम्मद का कहना है कि गांव के लोग हम लोंगो कि झूठी सूचना देकर वेवज़ह पुलिस द्वारा परेशान कर हमको गांव छोड़ने पर मजबूर कर रहे जिसके चलते हमने मकान बेच कर कहीं और जाने का मन बना लिया है,,मेरे जिस लड़के नदीम को पहले  थाने लें जाया गया था वह राजमिस्त्री का काम करता है,, हम और हमारा परिवार कानून पर आस्था रखते है साथ किसी भी प्रकार के गैर कानूनी कार्यों मे संलिप्त नहीं हैं,, फिर हम लोंगो को गांव छोड़ने के लिये मजबूर किया जा रहा है,, नूर मुहम्मद ने एस एस पी हरिद्वार से अंतिम...

धार्मिक आस्था और भगदड़ में होने वाली मौते एक बड़ा सवाल, सिस्टम के लिये सोचनीय,,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, मंदिरों में आस्‍था का जनसैलाब उमड़ना यानी लोगों की भीड़ जुटना आम बात है, लेकिन जरा-सी लापरवाही, कोई अफवाह या हड़बड़ी के चलते भगदड़ जैसी दुर्घटना होने की आशंका रहती है और ऐसी भगदड़ में लोगों की जानें भी चली जाती हैं. ऐसी ही भगदड़ मचने और मौत होने की खबर हरिद्वार से आई है, जहां मनसा मंदिर में भगदड़ मचने से पहले 6 फिर 8  लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं.  मंदिर में भगदड़ मचने और मौत होने की ये कोई पहली घटना नहीं है. जम्‍मू में वैष्‍णो देवी मंदिर से लेकर प्रयागराज के महाकुंभ मेले तक, पिछले कुछ वर्षों में ऐसी कई दुर्घटनाएं सामने आ चुकी हैं.लेकिन क्यों,, क्या इस तरह की घटनाये बार बार होने के वावजूद सरकार गंभीर नहीं है,,?  या फिर जिम्मेदार अधिकारी इन बेगुनाह मौतो को लेकर घटनाओ की खास वज़ह से अंजान रहें,,!लेकिन क्यों,,?  और यदि ऐसा नहीं है तो फिर घटनाओ की पुनरावृति क्यों,,? भगदड़ की इन घटनाओ का बार बार घटित होना जिम्मेदारी पर प्रश्न चिन्ह तो हैँ ही,, इसके लिये हमारे देश के सिस्टम को यह जानना जरूरी है की चूक कहाँ पर हुईं है...

उन्हें टोकना समझाना, डांट देना मगर भूल कर हाँथ मत उठाना,,,

चित्र
 जिन्हे किताबों से जंग लड़नी थी  वे अब क़ाम पर जा रहे हैँ,,  वक्त बनकर वे हमको आइना दिखा रहे हैँ,, उन्हें टोकना समझाना, डांट देना मगर भूल कर हाँथ मत उठाना,,, वरना समझ लेना कि उन्हें हाँथ उठाना आप ही सिखा रहें हैँ,, क्यों वे कमजोर, कामचोर, या असहाय नहीं ताकत का खजाना हैँ,, वे अपने हौसलों से अपने भाग्य की लकीरें खुद बना रहें हैं,, ये सिर्फ कविता नहीं है मेरे दोस्त,, यह तो हम केवल समझा रहे हैं,,,

हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर मोबाइल झपटमारी का मामला 24 घंटे में सुलझा, जीआरपी काठगोदाम की त्वरित कार्रवाई,!

चित्र
  स सम्पादक शिवाकांत पाठक रिपोर्ट शाहिद अहमद हल्द्वानी/काठगोदाम, एसएससी फेज़-14 का पेपर देने राजस्थान से हल्द्वानी पहुंचे एक छात्र का मोबाइल झपटमार द्वारा छीन लिए जाने के मामले में जीआरपी काठगोदाम ने महज 24 घंटे में अभियुक्त को पकड़कर मोबाइल बरामद कर लिया है। पुलिस ने विधि विवादित किशोर को न्यायालय में पेश कर उसे किशोर संप्रेषण गृह भेज दिया है। पीड़ित छात्र रेलवे स्टेशन हल्द्वानी पर किसी परिचित से बात कर रहा था, तभी विधि विवादित किशोर ने मौका देखकर उसका सैमसंग मोबाइल (कीमत लगभग ₹20,000) झपट लिया और मौके से फरार हो गया। पीड़ित और वहां मौजूद लोगों ने पीछा किया लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। इसके बाद पीड़ित ने थाना जीआरपी काठगोदाम में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर मु0अ0सं0-19/25, धारा-304(2), 317(2) BNS के तहत मामला पंजीकृत किया गया। एसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट के निर्देशन में काठगोदाम पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से रात्रि अभियान चलाया और अगले ही दिन अभियुक्त को पकड़ने में सफलता हासिल की। थाना जीआरपी काठगोदाम पुलिस टीम: अ0उ0नि0 खजान सिंह बिष्ट हे0कानि0 अनिल ...

शाबास बेटी,,चमोली की बेटी मानसी नेगी ने रचा इतिहास, विश्व स्तर पर भारत को दिलाया पदक,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, चमोली की बेटी मानसी नेगी ने नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। मानसी ने 20 किमी की वॉक रेस को एक घंटा 40 मिनट में पूरा किया। उनकी इस उपलब्धि पर जिले के खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर की है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित बीआर यादव एथलेटिक्स स्टेडियम में 29 से 31 अक्तूबर तक द्वितीय अंडर 23 आयु वर्ग की नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं चल रही हैं। प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम से चमोली के मजोठी गांव निवासी मानसी नेगी भी प्रतिभाग कर रही हैं। रविवार को हुई प्रतियोगिता की 20 किमी वॉक रेस में मानसी ने स्वर्ण पदक जीता। मानसी ने एक घंटा 40 मिनट में इस रेस को पूरा किया। मानसी के पूर्व कोच गोपाल बिष्ट ने बताया कि मानसी इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी हैं। पिछले साल राष्ट्रीय खेल में सिलवर, विवि स्तर की प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल, खेलो इंडिया और स्कूली खेलों में भी वह राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। इसके अलावा भी वह कई प्रतियोगिताओं में राज्य और राष्ट्रीय स्तर में मेडल जीत चुकी हैं। पिछले साल मानसी ने ...

हादसा,,नदी में डूबकर युवको की दर्दनाक मौत,!

चित्र
स सम्पादक शिवाकांत पाठक रिपोर्ट शाहिद अहमद हरिद्वार, पिरान कलियर दरगाह में जियारत के लिए आए उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के एक ही परिवार के दो सगे भाइयों की रविवार को रतमऊ नदी पर बने बावनदरा कुंड में डूबने से मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन किसी भी कानूनी कार्रवाई से इनकार करते हुए शवों को स्वयं एंबुलेंस के जरिए लेकर रवाना हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान आरसीन (18 वर्ष) और दानिश (19 वर्ष) पुत्र आतिर निवासी राव हजीरा डेल, कोतवाली नगर, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। दोनों युवक अपनी मां नाजमा और छोटे भाई इमरान के साथ पिरान कलियर दरगाह में जियारत करने आए थे। रविवार सुबह परिवार धनौरी क्षेत्र में रतमऊ नदी के किनारे स्थित बावनदरा कुंड में स्नान के लिए गया था। स्नान करते समय दोनों भाई गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मां और छोटे भाई ने उन्हें डूबता देख शोर मचाया, लेकिन जब तक स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, तब तक दोनों युवक पानी में समा चुके थे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों के शवों को कुंड से बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल...

मनसा देवी मंदिर में भगदड़ 6, की मौत,, जांच के आदेश,!,,,

चित्र
स संपादक शिवाकांत पाठक,, अफवाहों पर ध्यान न दें- सचिव आपदा प्रबंधन   *हादसे पर  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुःख* *मृतकों के परिजनों को दो लाख एवं घायलों को पचास हजार की सहायता* देहरादून। हरिद्वार जनपद में मनसा देवी मंदिर के पैदल मार्ग में रविवार सुबह करीब नौ बजे भगदड़ के कारण दर्दनाक घटना घटित हुई। इस हृदयविदारक हादसे में अब तक 06 श्रद्धालुओं की मृत्यु की पुष्टि हुई है, जबकि 28 अन्य श्रद्धालु घायल हुए हैं। इस हादसे पर माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत श्रद्धालुओं के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार पूरी तरह से पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की है। माननीय मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी हरिद्वार को निर्देशित किया है कि वे सभी पीड़ितों एवं उनके परिजनों को तत्काल राहत और सहायता प्रदान करें। इसके साथ ही उन्होंने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने ...

धूमधाम से वैदिक रीति के अनुसार मनाया गया उपेन्द्र श्रीवास्तव के सुपुत्र का अवतरण दिवस,,!नवोदय नगर,,!

चित्र
  ( तुम जिओ हजारों साल,, साल के दिन हो पचास हजार,, आयुष्मान भव:,,,स संपादक शिवाकांत पाठक, वी एस इंडिया न्यूज़ परिवार,, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त,,) स संपादक शिवाकांत पाठक,, उपेन्द्र श्रीवास्तव के लघु पुत्र देव श्रीवास्तव का जन्मदिन वैदिक रीति के अनुसार,, वेद मंत्रो,द्वारा पूजा हवन साथ धूमधाम से सम्पन्न हुआ जिसमें प्रबुद्धशाली गणमान्य व्यक्तियों ने बेटे को चिरंजीवी होने का आशीर्वाद प्रदान किया,, देव की माता श्री ने बेटे को प्रसाद खिलाकर आशीर्वाद दिया,, व दीर्घायु की कामना की,, उपेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि भारत कि सभ्यता एवम संकृत को भुला कर हम यदि हम चाँद पर पहुंच जाये तो यह हमारे लिये शर्म की बात है,, क्योकि धर्म ही हमको सत्य के मार्ग की ओर ले जाने का एक मजबूत आधार है, इसलिए केक काट कर हम धर्म का उपहास नहीं कर सकते, ना ही अपने समाज या परिवार को हम यह संस्कार दे सकते है,,

समाज सेविका भागेश्वरी देवी के नेतृत्व में नारी शक्ति द्वारा धूमधाम से मनाया हरियाली तीज पर्व,,!हरिद्वार, शिवालिक नगर,!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, समाज सेविका श्रीमती भागेश्वरी नवोदय नगर महिला प्रमुख  ने बताया कि कल शिवालिक नगर के एक होटल में हरियाली तीज का प्रोग्राम रखा गया था जिसमें हम सभी मात्र शक्तियो ने भाग लिया था  जिसमें श्रीमती भागेश्वरी जी श्रीमती रितू ठाकुर जी श्रीमती बीना कोटनाला जी श्रीमती दीपा पन्त जी श्रीमती शुभी जी, श्रीमती सोनू जी श्रीमती सीमा जी श्रीमती शशि मैम जी किडोज स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती सुनीता जी, श्रीमती कुकू जी, श्रीमती महागौरी जी श्रीमती बबीता योगाचार्य जी श्रीमती अनीता बिष्ट जी श्रीमती चांदनी,, उपस्थित रहीं,, पत्रकार के पूछने पर  कि क्यों मनाते हैं यह पर्व तो श्री मती भागेस्वरी  देवी ने बताया कि   हरियाली तीज पौराणिक मान्यता के अनुसार हरियाली तीज को भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन का पर्व माना जाता है. मान्यता है कि भगवान शिव को पाने के लिए माता पार्वती ने कठिन तप किया था. जिससे प्रसन्न होकर महादेव ने हरियाली तीज के पावन पर्व पर ही उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था.

क्या आप भी जुड़ेंगे मेरे संगठन से,स्वागत है,,, इन्शानी संगठन जिंदाबाद,!

चित्र
स संपादक शिवाकांत पाठक,, एक बार मैं कहीं जा रहा था देखा कि एक कौआ बिजली के तार पर करंट लगने से मर गया सैकड़ो कौए कांव कांव करते हुए  आ गये भारी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी,, वहीं थोड़ा और आगे बढ़ा तो एक लावारिस लाश का अंतिम संस्कार सरकार द्वारा किया जा रहा था दो चार लोग ही दिखे वहां,,  अंदर से मेरे मन में विचार उमड़े कि क्या जानवरो और पक्षियों से बदतर है इन्शान, एक चीटी भी मरती है तो उसे चीटियाँ उठा कर ले जाती है आप सभी ने भी देखा होगा,, फिर ऐसा क्यों,, तभी मैंने सोचा एक संगठन हम भी बनाते है मानव सुरक्षा संगठन,, जिसमें केवल इन्शान ही होंगे और क़ोई नहीं न क़ोई जाति न धर्म,, सिर्फ इंसान होंगे,, केवल वे इन्शान जिनमें इन्शानियत होना आवश्यक हैँ,, वह संगठन इन्शानियत की रक्षा एवम पोषण करेंगा, जहाँ भी इंसानियत पर हमला होगा उस संगठन के सदस्य पलक झपकते ही  वहां पहुंच जायेगे,, इंसानियत के हमलावारो का मुकाबला करेंगे,,आपका भी स्वागत है हमारे संगठन में,,  लेकिन पहले सोचिये क्या आप  वास्तव में इंसान हैं,,?

बीस साल सजा काटने के बाद अदालत बोली निर्दोष है, सब कुछ लुटा के होस में आये तो क्या किया! ललितपुर:!

चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, ( घटना भले ही पुरानी है लेकिन दिलो को झाझकोर देने वाली है ) रेप, SC\ST एक्ट में 20 साल बाद निर्दोष निकले विष्णु ने मांगी मदद, बोला- वरना करनी पड़ेगी आत्महत्या उत्तर प्रदेश के ललितपुर निवासी विष्णु तिवारी को हाई कोर्ट ने 20 साल बाद रेप और हरिजन एक्ट के मामले में निर्दोष साबित किया है. विष्णु तिवारी आगरा जेल से रिहा होकर अपने घर पहुंच गया है.  उत्तर प्रदेश के ललितपुर के एक गांव में रहने वाले विष्णु तिवारी को 20 साल तक उस जुर्म की सजा जेल में रहकर गुजारनी पड़ी, जो उसने किया ही नहीं था. 20 साल बाद हाई कोर्ट द्वारा विष्णु तिवारी को रेप और एससी/एसटी एक्ट के मामले में मिली आजीवन कारावास की सजा में निर्दोष साबित करते हुए रिहाई का आदेश दिया गया. इसके बाद विष्णु तिवारी आगरा जेल से रिहा होकर अपने घर पहुंच गया है. विष्णु का कहना है कि इन 20 सालों में उसने अपना सबकुछ खो दिया. अब सरकार ने मदद नहीं की, तो हमें तो आत्महत्या ही करना पड़ेगी.,, इन घटनाओ से न्याय भी लज्जित होता होगा,, सिस्टम में क़ोई क़ोई भारी चूक का खामियाजा निर्दोष लोंगो को भुगतना पड़ता है,, फिर सिस्टम जस...

घर से मंदिर है बहुत दूर चलो यूँ कर लें, किसी रोते हुए बच्चे को हंसाया जाये,!हरिद्वार,,!

चित्र
स संपादक शिवाकांत पाठक,, अपनी ड्यूटी को ही पूजा अर्चना समझ कड़े निर्णय लेने वाले एस एस पी प्रमेन्द्र डोभाल के कदमो को रोकने का साहस आखिर किया किसने,, सभी लोग स्तब्ध थे,,,नन्ही सी उम्र में घर परिवार की जिम्मेदारी सँभालने हेतु रस्सी पर हैरत अंगेज करतब दिखाते हुए आई पी एस प्रमेंद डोभाल की नजर कावड़ मेले के दौरान उस समय पड़ी जब वे मेला कंट्रोल रूम की ओर जा रहे थे, बच्चे को देखते ही उनका मन द्रवित हो गया,, भावुकता वस अनायास  ही उनके कदम रुक गये,, उन्होने इसारे से बच्चे को अपने पास आने को कहा,, लेकिन बच्चे ने सोचा कि शायद वे डांटेंगे इसलिए सहम गया,, डरते डरते पास आया तो श्री डोभाल ने अपनी जेब कुछ रूपये उसकी कला कौसल पर ख़ुश होकर दिए,, जैसे उनका मन कह रहा हो इनती छोटी सी उम्र भी इतनी बड़ी जिम्मेरियो का बोझ उठाता ये  बच्चा,, जिसका बचपन न जाने कहाँ खो गया,, श्री डोभाल का ये मानवीयता पूर्ण श्रेष्ठ कार्य लोगो के दिलो को झाझकोर गया,,
चित्र
  स संपादक शिवाकांत पाठक,, आज उत्तराखंड के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान बी एम एल मुंजाल ग्रीन मेडोस स्कूल की प्रधानाचार्या व प्रख्यात शिक्षाविद् जसप्रीत ओबराय द्वारा कवि सचिन राणा हीरो की प्रख्यात धार्मिक पुस्तक हम सबके है सियाराम जी का भव्य विमोचन किया गया । बी एम एल मुंजाल ग्रीन मेडोस स्कूल हरिद्वार क्षेत्र में शिक्षण के अग्रणी संस्थानों में से एक है, कवि सचिन राणा हीरो की लोकप्रिय धार्मिक पुस्तक "हम सबके है सियाराम जी" के नवम चरण का लोकार्पण के साथ ही इस पुस्तिका ने ग्यारह हजार निःशुल्क पुस्तकें वितरण का आंकड़ा पार कर लिया है, और इस लोकार्पण की विशेष बात यह रही कि प्रधानाचार्या जसप्रीत ओबराय ने पुस्तिका के ग्यारह हजार एक सो ग्यारहवीं पुस्तिका के अंक को अपने हाथों से विधार्थीयों को लोकार्पित किया है।ज्ञात हो कि जसप्रीत जी हमेशा ही नये कलाकारों व रचनाकारों को बढ़ावा देते आयीं है। जसप्रीत जी ने कवि सचिन राणा हीरो को भी उनकी पुस्तक के लिए शुभकामनाएं दी हैं तथा हम सबके है सियाराम जी पुस्तिका को विधालय के पुस्तकालय में बच्चों के पाठन के लिए रखने की बात कही है। उन्होंने सुंदर काण्ड के...

बधाई हो,,महा पर्व कावड़ यात्रा निर्विद्धन सम्पन्न मान गये , एस एस पी एवम डी एम साहब,,,!हरिद्वार,,!

चित्र
  स सम्पादक शिवाकांत पाठक,,, ( वी एस इंडिया न्यूज़, दैनिक विचार सूचक समाचार पत्र परिवार,, स संपादक शिवाकांत पाठक,क्राइम ब्यूरो शाहिद अहमद, संदीप पाठक,,गुलफाम अली,, मोहसिन अली, की ओर से कुशल नेतृत्व हेतु हार्दिक बधाइयाँ,,) ( कभी सरल स्वभाव तो कभी भक्तिमय और कभी बेहद शख्त दिखे प्रमेन्द्र डोभाल ) धरम नगरी हरिद्वार भगवान विष्णु का हृदय कहलाती है,, जहाँ पर साठ हजार ऋषि मुनियों को श्री सूत जी ने श्रीमद भागवत कथा का ज्ञान दिया था,, चार धाम यात्रा का केंद्र विन्दु हरिद्वार पौराणिक मान्यता के अनुसार ऋषि मुनियो की तपो भूमि भी मानी जाती है,, यहाँ पर आने के लिये विचार तो करोड़ों लोंगो के हृदय में आते हैँ, पहुंच वही पाता है जिस पर भगवान नारायण की असीम कृपा बरसती है,, यहाँ समय समय पर होने वाले धार्मिक आयोजनों में एकत्रित होने वाली श्रद्धांलुओं की संख्या बड़े बड़े धैर्यवान, दूरगामी विचार शक्ति के अधिकारीयों को भी विचलित करने की क्षमता रखती है,, उसी एक सूक्ष्म उदाहरण है श्रावण मास की कावड़ यात्रा,, जिसकी सुरक्षा व्यवस्था को बनाना किसी चक्रव्यूह भेदन से कम नहीं है,, लेकिन अपनी आत्म शक्ति, साहस, और अद्भु...